The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • JD Vance Clarification On Wife Usha Christianity Conversion Remark Row

क्या US के उपराष्ट्रपति की पत्नी हिंदू धर्म छोड़ने वाली हैं? जेडी वैंस का बयान आया

JD Vance 'Wife Conversion' Row: जेडी वेंस के बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी. आरोप लगाया गया कि वो अपनी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं. अब इस पर वेंस का बयान आया है.

Advertisement
JD Vance 'Wife Conversion' Row
जेडी वैंस ने अपनी पत्नी उषा वैंस को लेकर बात की है. (फोटो- Instagram/slotus)
pic
हरीश
31 अक्तूबर 2025 (पब्लिश्ड: 12:03 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ किया है कि उनकी पत्नी उषा वेंस की ईसाई धर्म अपनाने की कोई योजना नहीं है. इस तरह की बातों को उन्होंने ‘घिनौना' करार दिया है. ये स्पष्टीकरण उपराष्ट्रपति के एक कॉमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद आया है. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि उनकी हिंदू पत्नी एक दिन ईसाई धर्म में विश्वास जताएंगी.

दरअसल, एजरा लेवेंट नाम के एक यूजर ने जेडी वेंस के बयान को शेयर करते हुए X पर लिखा,

Image embed

लेवेंट ने जो बयान शेयर किया, वो जेडी वेंस ने मिसिसिपी के 'टर्निंग पॉइंट यूएसए' (TPUSA) की एक रैली में दिया था. टर्निंग पॉइंट की स्थापना चार्ली किर्क ने की थी, जो एक कंजर्वेटिव ईसाई एक्टिविस्ट थे. बीते महीने उनकी हत्या कर दी गई थी. इस रैली में जेडी वेंस से एक भारतीय छात्रा ने सवाल पूछा- ‘मुझे ये साबित करने के लिए ईसाई क्यों बनना पड़ेगा कि मैं अमेरिका से प्यार करती हूं?’ उन्होंने जवाब में कहा,

Image embed
Image embed

जेडी वेंस के इस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई. आरोप लगाया गया कि वो अपनी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं. हालांकि, अब जेडी वेंस ने इसे लेकर सफाई दी है. उन्होंने इस तरह की बात करने वालों को दिए अपने जवाब में लिखा,

Image embed
Image embed

जेडी वेंस ने ये भी दावा किया कि इस तरह की बातें करना, ईसाई-विरोधी कट्टरता को बढ़ावा देती हैं. उन्होंने आगे लिखा,

Image embed

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि जो कोई भी इसके विपरीत बात कर रहे हैं, उनका ‘कोई न कोई एजेंडा जरूर’ है.

वीडियो: जेडी वेंस से भारतीय छात्रा ने धर्म पर सवाल किया, हिंदू पत्नी पर ऐसा बोल गए कि विवाद शुरू हो गया?

Advertisement

Advertisement

()