The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Jayant Chaudhary receives death threat caller claims access to tour diary

जयंत चौधरी को MP-5 से मारने की धमकी, कॉलर बोला- 'उसका टूर प्रोग्राम भी पता है'

दिल्ली पुलिस ने बताया कि धमकी वाला कॉल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से इस्माइल नाम के व्यक्ति ने किया था. यह फोन जयंत के स्टाफ के विश्वेंद्र शाह को आया था, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दी है.

Advertisement
pic
20 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:20 PM IST)
jayant chaudhary
जयंत चौधरी को जान से मारने की मिली धमकी. (फोटो- India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के मुखिया और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है. उनके स्टाफ के पास एक फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि जयंत चौधरी को मार देंगे. धमकी देने वाले ने दावा किया उसके पास जयंत चौधरी के टूर प्रोग्राम की जानकारी भी थी. उसने वॉट्सऐप पर एक डॉक्युमेंट भी भेजा, जिसमें MP-5 जैसे हथियारों से जयंत को शूट करने की बात कही गई है. 

दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है. धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर है. शुरुआती जांच में पता चला कि धमकी देने वाला फोन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से आया था.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बताया कि धमकी वाला कॉल इस्माइल नाम के व्यक्ति ने किया था. यह फोन जयंत के स्टाफ के विश्वेंद्र शाह को आया था, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दी है. शाह ने बताया कि 18 मार्च की सुबह करीब 11 बजे उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने धमकी दी कि वो जयंत चौधरी को मार देगा. उसने वॉट्सऐप पर कुछ डॉक्युमेंट्स भेजे और कहा कि जयंत चौधरी को MP-5 से शूट करेंगे. इसके बाद फोन अचानक से कट गया.

शाह की शिकायत के मुताबिक, इसे बाद वॉट्सऐप के मेसेज चेक किए गए. इसमें केंद्रीय मंत्री के टूर प्लान जैसा कुछ था. इसके साथ एक धमकी वाला संदेश भी था, जिसमें लिखा था- ‘Shoot Him (उसे गोली मार दो)’. मेसेज भेजने वाले ने एक लोकेशन भी शेयर की थी और कई वॉइस नोट भी भेजे थे. इसमें बार-बार चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई थी. 

एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जब उस व्यक्ति से दोबारा संपर्क किया गया तो उसने बताया कि जयंत चौधरी का टूर प्रोग्राम उसे ऊपर से मिला था. यानी वो लोग जिनके लिए वो काम करता था, उन्होंने इसको उसे दिया था. 

शिकायत में शाह ने ये भी बताया कि कुछ लोग जयंत चौधरी के घर की रेकी भी कर रहे थे. धमकी मिलने से 3 दिन पहले काले शीशों वाली एक सफेद गाड़ी मंत्री के घर के पास रात 9 से 10 बजे के बीच काफी देर तक खड़ी देखी गई थी. इसमें बैठे लोग कथित तौर पर घर पर नजर रख रहे थे. इससे शक होता है कि पहले से ही कुछ साजिश की जा रही थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए अफसरों से मांग की गई कि इस मामले की तुरंत और पूरी जांच की जाए क्योंकि मामला केंद्रीय मंत्री का है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाह की शिकायत मिली है. उन्होंने जांच के लिए सारे सबूत मैसेज और रिकॉर्डिंग दिए हैं. CCTV फुटेज और बाकी तकनीकी सबूतों की भी जांच की जा रही है.

वीडियो: पाकिस्तान खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने पर सुनील गावस्कर ने काव्या मारन को सुनाया?

Advertisement

Advertisement

()