यूपी के पुलिसवाले मोबाइल शोरूम से iPhone चोरी करके भागे!
Policemen Stole iPhone 15: फोन देखने के दौरान एक पुलिसवाला अपनी जेब से फोन निकालकर शोरूम के नए आईफोन 15 से अदला-बदली कर फोन चुरा लेता है. इसके बाद दोनों पुलिसकर्मी एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराने लगते हैं.

iPhone 15 Theft: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में iPhone 15 चोरी करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों धनंजय बिंद और मिथिलेश यादव को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस ने यह कार्रवाई तब की जब पुलिसवालों का एक मोबाइल शोरूम से iPhone चोरी करने का CCTV फुटेज वायरल हुआ. शोरूम मालिक का रोते हुए और मदद की गुहार लगाने का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को ‘भ्रष्ट’ बताया.
मामला जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे पर मौजूद एक मोबाइल शोरूम का है. CCTV फुटेज में दिखता है कि दो पुलिसवाले शोरूम में आते हैं और पुराना फोन छोड़कर नया iPhone ले जाते हैं. चोरी करते समय दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुराते भी हैं. CCTV में तारीख 7 फरवरी, 2026 नजर आ रही है.
शोरूम मालिक सत्यम ने सीनियर पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की. इंडिया टुडे से जुड़े आदित्य प्रकाश भारद्वाज की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के पुलिस अधीक्षक (SP City) आयुष श्रीवास्तव ने आरोपी पुलिसवालों को बुलाकर चोरी हुआ iPhone शोरूम मालिक को वापस दिलवाया.
जब iPhone चोरी हुआ तो सत्यम ने एक वीडियो बनाया. इसमें सत्यम कहते हैं,
पुलिसवालों की चोरी पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव BJP सरकार से नाराज दिखे. उन्होंने X पर लिखा,
हालांकि, पुलिस ने पीड़ित मालिक को चोरी का iPhone 15 लौटा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिखा कि आरोपी पुलिसवाले फोन खरीदने के बहाने एक मोबाइल शोरूम में घुसे. उन्होंने काउंटर पर मौजूद महिला से फोन दिखाने को कहा.
महिला ने उन्हें iPhone 15 दिखाया और फोन पर किसी से बात करती रही. इसी बीच, लैपटॉप की आड़ में एक पुलिसवाले ने अपनी जेब से मोबाइल निकाला और उसकी जगह शोरूम का नया iPhone 15 जेब में रख लिया.
चोरी करते समय दोनों पुलिसवाले एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराए. फिर, बिना कोई फोन खरीदे, वे चोरी का iPhone 15 लेकर शोरूम से निकल गए. कुछ घंटे बाद शोरूम मालिक ने फोन का मिलान किया तो iPhone 15 नहीं मिला. फिर CCTV फुटेज देखी गई, जिससे चोरी का पता चला.
वीडियो: आधार कार्ड से ठगी रोकने के लिए सरकार ने क्या तरीका बताया?

.webp?width=60)

