The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • jammu kashmir infiltration indian army killed pakistani terrorists in uri encounter

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, क्या-क्या बरामद हुआ?

Jammu Kashmir Police और भारतीय सेना ने एक जॉइंट ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की. सेना के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और घुसपैठिया छिपा हुआ न हो.

Advertisement
pic
15 मार्च 2026 (अपडेटेड: 15 मार्च 2026, 12:53 PM IST)
Jammu Kashmir army killed pakistani terrorist
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. (फाइल फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर यह कार्रवाई की. मारे गए आतंकी के पास से एक AK राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है.

भारतीय सेना की चिनार कोर ने ‘X’ पोस्ट के जरिए इस घटना की जानकारी दी. पोस्ट में बताया गया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को घुसपैठ की कोशिश के बारे में एक खास खुफिया जानकारी मिली थी. इस जानकारी के आधार पर 14-15 मार्च की दरमियानी रात को बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक संयुक्त ऑपरेशन ‘डिग्गी-2’ (OP DIGGI 2) शुरू किया गया. आगे बताया गया,

"सतर्क जवानों ने झाड़ियों में एक आतंकवादी की संदिग्ध हलचल देखी. आतंकवादी को ललकारा गया, जिसके जवाब में आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इस मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया."

चिनार कोर के मुताबिक, मारे गए आतंकी के पास से एक AK राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है. सेना के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और घुसपैठिया छिपा हुआ न हो.

ये भी पढ़ें: उधमपुर में ऑपरेशन ‘किया’, जैश के 2 आतंकी एनकाउंटर में ढेर, बसंतगढ़ की गुफा में छिपे थे दहशतगर्द

इससे पहले, 4 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के दो आतंकियों को मार गिराया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन 'किया' शुरू किया था. 

3 फरवरी से ही सुरक्षाबल इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इंटेलिजेंस थी कि जैश के आतंकी बसंतगढ़ की एक गुफा में छिपे हुए हैं. 4 फरवरी को आतंकियों और सुरक्षाबलों का सामना हुआ. करीब एक घंटे से ज्यादा चले इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और एक M4 कार्बाइन भी बरामद हुई थी. 

वीडियो: एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, आर्मी डॉग 'टायसन' ने गोली खाकर आतंकियों को पकड़वाया!

Advertisement

Advertisement

()