जलगांव ट्रेन हादसा: चायवाले ने फैलाई थी आग की अफवाह, खुद ही खींची थी चेन
Pushpak Express Accident: हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 13 हो गई है. 15 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि ट्रेन में एक चाय बेचने वाले ने आग की बात फैलाई थी.

महाराष्ट्र के जलगांव में हुए रेल हादसे (Jalgaon Train Accident) में 13 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हैं. पुष्पक एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्रियों के बीच ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई थी. अब इस मामले में एक नया अपडेट आया है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने इंडिया टुडे को बताया है कि एक चायवाले को ऐसा लगा कि ट्रेन में आग लगी है. इसके बाद अफरातफरी मच गई.
श्रावस्ती जिले के बहेरिया के रहने वाले बाबादीप शोभाराम पासवान ने बताया,
13 मृतकों में 8 लोगों की पहचान कर ली गई है. इनमें से दो लोगों की पहचान उनके आधार कार्ड से की गई है. अधिकारियों ने ये भी बताया है कि जान गंवाने वालो में से कम से कम 4 लोग नेपाल के हैं. इनके नाम इस प्रकार हैं,
- कमला नवीन भंडारी (43 साल)- मुंबई के कोलबा में रहते थे.
- जवाकला भाटे (60 साल)- थाणे के भिवांडी में रहते थे.
- लच्छीराम खातरू (40 साल)
- इम्तियाज अली (11 साल)
ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन में मर्डर करने वाले चेतन सिंह की मेंटल हालत ठीक नहीं, जेल ने कोर्ट से क्या अपील की?
CM Devendra Fadnavis ने मुआवजे की घोषणा कीमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर कहा,
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने मृतकों के परिवारों के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए पचास-पचास हजार रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों के लिए पांच-पांच हजार रुपये की घोषणा की है.
वीडियो: मंत्री की गाड़ी से टक्कर के बाद जलगांव में क्यों भड़की हिंसा? भीड़ ने जलाईं दुकानें और गाड़ियां

.webp?width=60)


