The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Jabalpur Thief Hide In Pond For 5 Hours Breathing Through Lotus Stem Madhya Pradesh

रेलवे पुलिस से बचने को तालाब में घंटों डूबा रहा चोर, कमल की डंडी ने मरने नहीं दिया

मामला जबलपुर के सिहोरा स्टेशन का है. चोर का नाम हरविंदर सिंह बताया गया है. वो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला है. इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, चोर ट्रेन से एक महिला के पर्स को लेकर भाग रहा था. इसकी सूचना RPF (रेलवे पुलिस फोर्स) को दी गई थी.

Advertisement
pic
pic
प्रगति पांडे
| रवीश पाल सिंह
8 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:07 PM IST)
Madhya Pradesh
पुलिस से बचने के लिए चोर ने तालाब में छलांग लगा दी. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश के जबलपुर में RPF (रेलवे पुलिस फोर्स) ने एक शातिर चोर को पकड़ा. ये खबर नहीं है. खबर तो उसका शातिराना दिमाग है जिससे उसने पुलिस को कई घंटों छकाए रखा. दावा है कि ये गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब 5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा. पानी के अंदर सांस लेने के लिए उसने कमल की खोखली डंडी का इस्तेमाल किया. उसे ढूंढने के लिए पुलिस को गोताखोरों की मदद लेनी पड़ गई, तब जाकर उसे पकड़ा जा सका.

मामला जबलपुर के सिहोरा स्टेशन का है. चोर का नाम हरविंदर सिंह बताया गया है. वो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला है. इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, चोर ट्रेन से एक महिला के पर्स को लेकर भाग रहा था. इसकी सूचना RPF (रेलवे पुलिस फोर्स) को दी गई थी.

सूचना मिलने पर RPF के जवान फौरन एक्शन में आ गए और चोर का पीछा करने लगे. उधर चोर आसानी से हार मानने वाला नहीं था. पुलिस को दौड़ाने के बाद उसने इलाके के एक तालाब में छलांग लगा दी. बताया गया कि तालाब में कमल के कई सारे फूल थे. दावा है कि पानी में सांस लेने के लिए चोर ने कमल डंडी का ही इस्तेमाल किया था. इसकी मदद से वो पांच घंटे तक वहीं छिपा रहा.

बाद में RPF के जवानों ने इलाके के पुलिस से संपर्क किया. चोर को पकड़ने के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर तालाब से बाहर निकाला गया. पुलिस के मुताबिक, हरविंदर एक पेशेवर चोर है. उसके नाम पर देश के अलग-अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं.

RPF के एक मुखबिर ने हरविंदर के सिहोरा स्टेशन पर होने की सूचना दी थी. इसके बाद उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था. लेकिन जवानों को चकमा देकर वो रेलवे ट्रैक की ओर भाग निकला और पास ही स्थित एक तालाब में कूद गया. लेकिन गोताखोरों की मदद से उसे पकड़ लिया गया.

यह भी पढ़ें: असम में सबसे अमीर कैंडिडेट पता है कौन है? CM हिमंता 7वें नंबर पर हैं

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो केवल ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था.  

वीडियो: US-Iran Ceasefire पर ट्रंप को लेकर इंटरनेशनल मीडिया ने क्या लिखा?

Advertisement

Advertisement

()