The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Jabalpur security guards accused of burning youth liquor MP

युवक की हत्या कर शव जलाया, फायर ब्रिगेड वाले आए तो आग सेकने की बात कर भागे

Jabalpur के दो Security guards पर इस हत्या का आरोप लगा है. बाद में उन्होंने ख़ुद पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस को इसकी जानकारी दी.

Advertisement
pic
pic
हरीश
| धीरज शाह
9 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 9 दिसंबर 2024, 06:03 PM IST)
Jabalpur Security guards murdered young man
सिक्योरिटी गार्ड्स पर हत्या का आरोप लगा है. (फ़ोटो - आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले में दो गार्ड्स पर एक युवक की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने बताया कि गार्ड्स पर शव को पेट्रोल डालकर जलाने का भी आरोप है. बताया गया कि जब आरोपी शव को जला रहे थे, तब आसपास के लोगों को लगा कि बिल्डिंग में आग लग गई. उन्होंने फ़ायर ब्रिगेड की टीम को फ़ोन किया. जब आरोपियों को इसकी ख़बर मिली, तो वो पहले तो वहां से भाग गए. लेकिन बाद में उन्होंने ख़ुद पुलिस स्टेशन जाकर घटना की जानकारी दी.

घटना ओमती थाना क्षेत्र की है. यहां एक प्राइवेट प्रेस की बिल्डिंग के अंदर ये घटना हुई. आजतक की ख़बर के मुताबिक़, बिल्डिंग कई सालों से बंद है. इसकी सुरक्षा में दो सिक्योरिटी गार्ड्स हेमराज सहिया और ज्ञानी सिंह ठाकुर को लगाया गया था. इन्हीं दोनों पर मृतक विकास पटेल उर्फ़ विक्की की हत्या का आरोप लगा है. मृतक विकास पटेल बिल्डिंग के पास ही पान का दुकान लगाता था.

बताया गया कि बिल्डिंग की सुरक्षा के दौरान दोनों की पहचान विकास पटेल से हुई थी. बाद में तीनों की अच्छी बनने लगी. आरोप है कि तीनों अक्सर साथ में शराब पिया करते थे. पुलिस का कहना है कि हत्या वाली रात भी तीनों ने साथ मिलकर शराब पी थी. शुरुआती जांच के मुताबिक़, शराब पीने के बाद दोनों गार्ड्स ने मृतक विकास पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया.

जब विकास की मौत हो गई, तो उसे बिल्डिंग के अंदर ले गए. फिर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. स्थानीय लोगों ने आग की लपटों को देखकर इसकी सूचना पुलिस और फ़ायर ब्रिगेड को दी थी. हालांकि, बाद में आरोपियों ख़ुद ओमती थाना पहुंचे और उन्होंने सरेंडर किया. इधर पुलिस और फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने जांच शुरू कर दी. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें - आवाज देवरानी-जिठानी को परेशान करती थी, पेट्रोल छिड़क 5 पिल्लों को जिंदा जला दिया

आजतक की ख़बर के मुताबिक़, जब फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने आग के बारे में पूछा था, तो आरोपियों ने आग पर हाथ सेंकते हुए ठंड लगने की बात कही थी. हालांकि, जब उन्हें पता चला कि पुलिस भी आ रही है, तो आरोपी वहां से फरार हो गए. बाद में दोनों ने थाने में सरेंडर कर दिया. बहरहाल, पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी बैतूल और डिंडोरी के रहने वाले हैं. उनसे भी पूछताछ की जा रही है.

वीडियो: झारखंड: लड़की के प्रपोजल रिजेक्ट करने पर लड़के ने उसे जिंदा जलाया

Advertisement

Advertisement

()