The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • IPL Gujarat Titans Bus Short Circuit Players Rescued Amidst Rising Smoke Ahmedabad

IPL: गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट, धुएं के बीच खिलाड़ियों को बचाया

Gujarat Titans की बस से धुआं निकल रहा था. इस बीच बस में बैठे टीम प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया. गनीमत रही कि टीम और सपोर्ट स्टाफ के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ.

Advertisement
pic
1 जून 2026 (अपडेटेड: 1 जून 2026, 10:59 AM IST)
Gujarat Titans, Gujarat Titans Bus, Gujarat Titans IPL, IPL Final
गुजरात टाइटंस की बस से धुआं निकलने लगा. (आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 के फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस के साथ बड़ा हादसा टल गया. गुजरात टाइटंस की टीम और सपोर्ट स्टाफ को होटल लेकर जा रही बस में शॉर्ट सर्किट हो गया. बीच रास्ते में बस रुक गई और धुआं निकलने लगा. इसके बाद तुरंत टीम प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया.

यह बस गुजरात टाइटंस के प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल वापस लेकर आ रही थी. बस से धुआं निकलता देख टीम मैनेजमेंट और सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकते में आए. उन्होंने सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लोगों को बस से बाहर निकाल दिया. गनीमत रही कि टीम और सपोर्ट स्टाफ के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ.

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) को आईपीएल फाइनल में बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स (RCB) से हार मिली. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बस हादसे का शिकार हुई तो टीम के खिलाड़ी करीब एक घंटे तक सड़क पर ही फंसे रहे.

बीते कुछ दिन GT के लिए रहे मुश्किल

गुजरात टाइटंस के लिए पिछले कुछ दिन काफी मुश्किल रहे हैं. खराब मौसम की वजह से टीम खिताबी मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंचने में लेट हो गई. भारी बारिश की वजह से टीम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम तक के सफर में रुकावट आई. गुजरात टाइटंस की चार्टर्ड फ्लाइट लगभग तीन घंटे लेट हुई.

कैप्टन फोटोशूट भी हुआ लेट

फाइनल मैच रविवार, 31 मई को होना था और टीम शनिवार, 30 मई को बहुत देर से पहुंची. देरी की वजह से दोनों कप्तानों के फोटोशूट पर भी असर पड़ा. शेड्यूल को आगे बढ़ा दिया गया, तब जाकर GT के कप्तान शुभमन गिल और RCB के कप्तान रजत पाटीदार को पोज देने का मौका मिला.

RCB ने लगातार दूसरी बार ट्राफी जीती

पिछले पांच दिनों से लगातार सफर के बाद गुजरात को अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा. RCB ने 31 मई को फाइनल में GT को 5 विकेट से हराया. पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए. टारगेट चेज करने उतरी RCB ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीत ली.

वीडियो: शुभमन और सुदर्शन के पवेलियन लौटने के बाद GT का क्या होगा?

Advertisement

Advertisement

()