गर्लफ्रेंड की बेहोश कर हत्या, शव से रेप, हंसते हुए बोला आरोपी- 'जो हो गया वो हो गया'
आरोपी की पहचान इंदौर के रहने वाले पीयूष धामनोदिया के रूप में हुई है. उसके कथित अपराध तो भयानक हैं लेकिन उससे ज्यादा डरावनी हैं इन सबके बाद उसके चेहरे की मुस्कान.
.webp?width=210)
मध्य प्रदेश के इंदौर में युवक ने ‘जघन्य’ तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी लड़के ने युवती के पेट में चाकू घोंपा. फिर लाश के साथ रेप किया. शराब पीते हुए गर्लफ्रेंड के फोन से उसकी प्राइवेट फोटोज शेयर कीं. इसके बाद इंदौर से भागकर महाराष्ट्र पहुंचा और वहां लोकल ट्रेनों में घूमता रहा. उसने कुछ तांत्रिक क्रियाएं भी कीं और यूटयूब पर आत्माओं से बात करने के तरीके देखता रहा. गिरफ्तारी के बाद जब मीडिया के लोगों ने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो आरोपी ने कहा कि ‘क्या करोगे जानकर?’
आरोपी की पहचान इंदौर के रहने वाले पीयूष धामनोदिया के रूप में हुई है. उसके कथित अपराध तो भयानक हैं लेकिन उससे ज्यादा डरावनी हैं इन सबके बाद उसके चेहरे की मुस्कान. जैसे उसे इसका कोई दुख नहीं. पुलिस कस्टडी में जब मीडिया ने उससे सवाल किया कि उसने ऐसा क्यों किया तो वो सबके सामने जवाब देता है,
क्या है मामला?ये घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है. हत्या का आरोपी पीयूष MBA का स्टूडेंट है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मृतका और पीयूष क्लासमेट थे. मृतका की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है. लगभग एक साल से पीयूष उसके साथ रिलेशनशिप में था. 10 फरवरी को उसने मर्डर किया और 14 फरवरी को उसकी गिरफ्तारी हुई लेकिन 10 से 14 तारीख के बीच जो हुआ, वो वाकई हैरान करने वाला है.
क्या -क्या हुआ? सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों रिलेशनशिप में थे. इस वजह से मृतका आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी, जिसकी वजह से दोनों में अक्सर झगड़े होते थे. झगड़ों का एक कारण पीयूष का शक भी था. उसे लगता था कि उसकी गर्लफ्रेंड दूसरे लड़कों से भी बात करती है. 10 फरवरी को पीयूष ने अपनी गर्लफ्रेंड को घर पर बुलाया. दोनों के बीच बातचीत हुई. बातचीत के बीच पीयूष ने गर्लफ्रेंड पर सेक्स करने का दबाव बनाया. गर्लफ्रेंड ने इंकार कर दिया.
पीयूष ने पहले से ही मेडिकल स्टोर से 'शक्तिवर्द्घक' दवा खरीदी थी. दवा लेने के बाद उसने लड़की के साथ जबरदस्ती सेक्शुअल रिलेशन बनाए. वो कथित तौर पर तय करके आया कि उसे गर्लफ्रेंड का मर्डर करना है. शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसने गर्लफ्रेंड के हाथ-पैर बांध दिए. उसके चीखने की आवाज बाहर न जाए इसलिए पीयूष ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसका गला कस दिया. इतना सब होने के बाद लड़की बेहोश हो गई. जब वो बेहोश हो गई तो पीयूष उस पर चाकू से वार करने लगा. इसके बाद वो घर से बाहर निकला. शराब खरीदी और वापस घर आ गया.
शव के साथ रेप कियाघर आने के बाद पीयूष ने लाश के बगल में बैठकर बीयर पी और इसके बाद गर्लफ्रेंड के शव के साथ रेप किया. ये सब हो जाने के बाद उसने मृतका के फोन से उसके प्राइवेट फोटोज और वीडियोज को अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप्स और नंबरों पर भेजा. ये उसने इसलिए किया ताकि मृतका की छवि को धूमिल किया जा सके. इसके बाद पीयूष घर छोड़कर भाग गया. भागकर वो महाराष्ट्र के पनवेल पहुंचा. फिर अलग-अलग लोकल ट्रेनों में घूमता रहा. उसने मोबाइल में कुछ तांत्रिक क्रियाओं के बारे में सर्च किया. उसकी सर्च हिस्ट्री से पता चला कि उसने 'मरे हुए लोगों से संपर्क करने' के बारे में भी सर्च किया था. उसने इंटरनेट पर ये भी जानने की कोशिश की कि वो अपनी गर्लफ्रेंड की आत्मा को कैसे बुला सकता है.
पीयूष शव को निर्वस्त्र हालत में छोड़कर भाग गया था इसलिए उसके कमरे के आसपास लोगों को बदबू आने लगी. लिहाजा पड़ोसियों ने उसके कमरे से बदबू आने की शिकायत पुलिस में की. दूसरी तरफ मृतका के पिता भी बेटी की मिसिंग कंप्लेंट लिखवा चुके थे. पुलिस ने शिकायत मिलने पर कमरा खोला तो बिस्तर पर लड़की की लाश पड़ी थी. बिना कपड़ों के और खून से लथपथ. ये दृश्य इतना भयानक था कि पुलिस टीम के भी रोंगटे खड़े हो गए.
इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पीयूष की तलाश शुरू हुई. 14 फरवरी को पुलिस ने उसे मुंबई के पास से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसे अपनी हरकत पर कोई पछतावा नहीं है. इस मामले पर द्वारकापुरी के SHO मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी के पास एक से एक चिट्ठी मिली है. चिट्ठी में उसने हत्या की बात कबूली है. SHO ने कहा,
वहीं आजतक से जुड़े पत्रकार धर्मेंद्र कुमार ने मृतका के पिता से बात की. मृतका के पिता ने कहा,
रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि पीयूष मृतका का फोन लेकर भागा था और खुद ही उसे ऑपरेट कर रहा था. वो लगातार मृतका के परिवार से मैसेज कर रहा था. फिलहाल, पीयूष पुलिस कस्टडी में है और आगे की जांच जारी है.
वीडियो: दिल्ली में तीन नाबालिगों ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

.webp?width=60)


