मंच पर थे सीएम मोहन यादव और मंत्री, मेयर के बेटे ने BJP सरकार की नाकामियां गिनवा दीं
Indore Mayor Son Speech: मेयर के बेटे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने ही केंद्र सरकार की आलोचना की. वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं. इस दौरान BJP नेता एक-दूसरे की तरफ देखते रहे और मुस्कुराते रहे. पर ये सब हुआ क्यों? वीडियो देखिये समझ जाएंगे.

मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में इंदौर नगर निगम के मेयर पुष्यमित्र भार्गव के बेटे संघमित्र भाषण दे रहे हैं. अपने भाषण में उन्होंने केंद्र सरकार की खूब आलोचना की. दिलचस्प बात ये थी कि इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, स्थानीय बीजेपी विधायक और मेयर पुष्यमित्र मौजूद थे.
संघमित्र ने जब केंद्र सरकार की आलोचना शुरू की, तो मंच पर उपस्थित BJP नेता एक-दूसरे की ओर देखने लगे. इस दौरान सीएम मोहन यादव मुस्कुराते हुए दिखे. संघमित्र के भाषण पर खूब तालियां बजीं. उसके बाद मुख्यमंत्री ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी.
ये वीडियो देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में हुए स्व. निर्भय सिंह पटेल स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता का था. संघमित्र को इसमें विपक्ष की भूमिका दी गई थी. वो इस प्रतियोगिता के विजेता बने. जब उनको पुरस्कार दिया जा रहा था, तब उनसे भाषण देने को कहा गया. इसके बाद उन्होंने कहना शुरू किया,
'रेलवे में दलाल का साथ'केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए संघमित्र ने आगे कहा,
वीडियो देखें-
सीएम मोहन यादव की प्रतिक्रियामुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी संघमित्र के भाषण की तारीफ की. उन्होंने कहा,
वीडियो देखें-
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने संघमित्र का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘संघमित्र भार्गव प्रभावशाली वक्ता हैं. बधाई.'
वीडियो: मध्य प्रदेश के पन्ना में रेप की भयावह घटना, बलात्कार पीड़िता को आरोपी के घर भेज दिया गया.

.webp?width=60)

