शिलॉन्ग में इंदौर के कपल का नया CCTV आया, मुख्यमंत्री ने की CBI जांच की सिफारिश
इंदौर के कपल का एक नया CCTV वीडियो सामने आया है. कपल होम स्टे में सामान छोड़ते नजर आ रहे हैं. मामले में एमपी के सीएम ने CBI से जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लापता हुए इंदौर के कपल का एक नया CCTV वीडियो सामने आया है. यह वीडियो 22 मई का है. वीडियो में कपल राजा रघुवंसी और सोनम रघुवंसी होमस्टे में अपना सामान छोड़ते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वे वहां से स्कूटी लेकर चले जाते हैं. यह स्कूटी राजा के शव के कुछ दूर पर मिली थी. इस मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने सीबीआई से जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है.
न्यूज़ पोर्टल t7 के मुताबिक, CCTV वीडियो 4 मिनट और 53 सेकंड का है. वीडियो में राजा और सोनम दोनों काले जैकेट में दिखाई दे रहे हैं. एक सफेद सूटकेस के साथ होमस्टे में पहुंचते हैं. राजा रजिस्ट्रेशन डेस्क पर कर्मचारियों से बात करने जाता है. इससे पहले यह हनीमून कपल एक-दूसरे के साथ बातचीत करता है. सोनम अपनी जैकेट उतारकर और अपने बाल ठीक करते हुए नजर आती है. कुछ देर बाद राजा बाहर आता है. सूटकेस से कुछ चीजें निकालता है. सोनम अपनी जैकेट निकालकर स्कूटी में रख देती है. इसके बाद सोनम फोन चलाते हुए टहलती दिखती है. फिर दोनों स्कूटी पर बैठकर चले जाते हैं.
सीएम ने मामले में CBI जांच की मांग कीमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार, 7 जून को गृहमंत्री अमित शाह से मामले में CBI जांच की मांग की है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा,
मामला क्या था?राजा और सोनम की हाल ही में शादी हुई थी. शादी के बाद 22 मई को वे हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए थे. इसके एक दिन बाद 23 मई को दोनों रहस्यमय तरीके से लापता हो गए. उनकी स्कूटी ओसरा हिल्स के पास लावारिस हालत में मिली थी. 11 दिनों तक पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लापता कपल की तलाश की. सोमवार को होमस्टे से 20 किलोमीटर दूर राजा का शव एक घाटी में मिला.
शव सड़ने की वजह से उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था. हालांकि, परिवार ने हाथ पर बने टैटू देखकर पुष्टि की कि यह राजा का शव है. सोनम का अभी भी कुछ पता नहीं चल पाया है. 4 जून को राजा का शव परिवार को सुपुर्द कर दिया गया. इसके बाद घरवालों ने राजा का अंतिम संस्कार कर दिया था. वहीं दूसरी तरफ अब भी सोनम की तलाश की जा रही है.
वीडियो: नए हथियार से मर्डर, मेघायल में लापता हुए इंदौर के कपल पर पुलिस ने क्या कहा?

.webp?width=60)

