The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • IndiGo flights cancel delay in November 2025 prompting DGCA probe government action

Indigo में कुछ भी ठीक नहीं? एक महीने में 1232 फ्लाइट कैंसिल या लेट, यात्रियों ने बुरा सुनाया

हवाई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर IndiGo की खिंचाई की तो, कंपनी ने उनसे माफी भी मांगी. इसके अलावा इंडिगो ने सब कुछ ठीक करने और ऑपरेशन नॉर्मल करने के लिए दो दिन का समय भी मांगा है.

Advertisement
IndiGo, IndiGo flight, IndiGo flight time, IndiGo flight cancel, IndiGo flight dealy, dgca, dgca indigo, indigo customer care
इंडिगो हवाई यात्रियों से माफी मांगनी पड़ गई. (PTI)
pic
मौ. जिशान
3 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 11:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंडिगो की एक के बाद एक कैंसिल या लेट होतीं फ्लाइट्स ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को कड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है. बुधवार, 3 दिसंबर को DGCA ने इंडिगो से उसकी परफॉर्मेंस पर जवाब तलब किया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अकेले नवंबर में ही इंडिगो की 1,232 फ्लाइट या तो कैंसिल हो गईं या फिर उनके उड़ान के समय में देरी हुई. इसलिए DGCA को इंडिगो के खिलाफ जांच शुरू करनी पड़ी.

इंडिगो की लेटलतीफी और फ्लाइट रद्द होने की वजह से हवाई यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एयरलाइन को खूब लताड़ा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला DGCA के सामने आया, तो उसने बयान दिया,

Image embed

यह फैसला ऐसे दिन किया गया जब देश के तीन बड़े एयरपोर्ट पर इंडिगो की 85 फ्लाइट रद्द कर दी गईं. स्टाफ की कमी, टेक्निकल इश्यू और एयरपोर्ट पर तंगी को फ्लाइट कैंसिलेशन का कारण बताया गया. दिल्ली एयरपोर्ट पर 38, मुंबई एयरपोर्ट पर 33 और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 14 फ्लाइट को कैंसिल किया गया.

इंडिगो की सर्विस से परेशान लोगों ने X पर अपना दर्द जाहिर किया. अमोल शाह नाम के यूजर ने लिखा,

Image embed
Image embed

वामशी पिन्निन्टी ने लिखा,

Image embed
Image embed

यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए इंडिगो को भी बयान जारी करना पड़ा. एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा,

Image embed

इंडिगो ने उन कारणों के बारे में भी बताया, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. बयान में आगे कहा गया,

Image embed

एयरलाइंस ने बताया कि उन 1,232 फ्लाइट में से 755 स्टाफ की कमी की वजह से, 92 एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) में खराबी की वजह से, 258 एयरपोर्ट पर लगी पाबंदियों की वजह से और 127 दूसरी वजहों से कैंसिल हुईं. इंडिगो ने सब कुछ ठीक करने और ऑपरेशन नॉर्मल करने के लिए दो दिन का समय भी मांगा.

वीडियो: संसद में आज: संचार साथी ऐप पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()