The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Indigo Flight Panic Attack Victim Says Was Scared Shivering

‘डर, पैनिक अटैक, फिर बेवजह थप्पड़,’ वायरल थप्पड़कांड के दौरान फ्लाइट में और क्या हुआ?

पीड़ित हुसैन मजूमदार ने बताया कि उन्होंने आरोपी शख्स के साथ किसी तरह की कोई बदतमीजी नहीं की थी. बावजूद इसके उसने उन्हें थप्पड़ जड़े. घटना 1 अगस्त को मुंबई से सिलचर जा रही इंडिगो 6E-2387 फ्लाइट में हुई थी. एक को पैसेंजर ने पैनिक अटैक के दौरान पीड़ित को थप्पड़ जड़ दिए थे.

Advertisement
Indigo Flight Panic Attack Victim Says Was Scared Shivering
बीच फ्लाइट के दौरान यात्री को आया था पैनिक अटैक. इसी दौरान एक दूसरे यात्री ने पीड़ित को जड़ा था थप्पड़. (वीडियो ग्रैब)
pic
रिदम कुमार
4 अगस्त 2025 (पब्लिश्ड: 03:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

IndiGo की फ्लाइट में पैनिक अटैक से जूझ रहे एक शख्स को थप्पड़ मारा गया था. अब पीड़ित शख्स का बयान सामने आया है. पीड़ित शख्स की पहचान हुसैन अहमद मजूमदार (32) है. वह असम के कछार के रहने वाले हैं और मुंबई के होटल में काम करते हैं. हुसैन ने बताया कि फ्लाइट में चढ़ने के बाद वह काफी डरे हुए थे. इसी दौरान उन्हें पैनिक अटैक आया. लेकिन एक को-पैसेंजर ने असंवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें थप्पड़ जड़ दिए.

घटना 1 अगस्त को मुंबई से सिलचर जा रही इंडिगो 6E-2387 फ्लाइट में हुई थी. कोलकाता में फ्लाइट का हॉल्ट था. इसी दौरान यह घटना हुई. घटना का वीडियो भी सामने आया था. जब शख्स को पैनिक अटैक उसके बाद दो केबिन क्रू मेंबर्स पीड़ित की मदद करते हुए उन्हें विमान से बाहर ले जा रहे थे. तभी किनारे की सीट पर बैठे एक यात्री ने अचानक मजूमदार को जोर से थप्पड़ मार दिया.

पीड़ित हुसैन मजूमदार ने मीडिया को बताया

Embed
Embed

हुसैन मजूमदार ने यह भी कहा कि उन्होंने आरोपी शख्स के साथ किसी तरह की कोई बदतमीजी नहीं की थी. उन्होंने आगे बताया,

Embed

मजूमदार ने यह भी बताया कि कोलकाता में उतरने के बाद उन्हें और आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया. इसके बाद उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इसकी वजह से उनकी सिलचर वाली फ्लाइट छूट गई थी.

यह भी पढ़ेंः Indigo फ्लाइट में शख्स को पैनिक अटैक आया, दूसरे यात्री ने थप्पड़ मार दिया, बोला- ‘प्रॉब्लम कर रहा है’ 

मजूमदार ने कहा, 

Embed

समय पर घर न पहुंच पाने की वजह से उनका परिवार सकते में आ गया था. उन्होंने पुलिस में हुसैन के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. लेकिन बाद में वह असम के बारपेटा में रेलवे स्टेशन के पास मिले. यह जगह सिलचर से 400 किलोमीटर दूर है. 

वहीं उनके घर पहुंचने से परिवार में खुशी का माहौल है. उन्होंने आरोप लगाया कि विमान से उतरने के बाद एयरलाइन से उन्हें कोई मदद नहीं मिली. उन्हें अकेला छोड़ दिया. सिलचर की फ्लाइट भी छूट गई. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि एयरलाइन ने हुसैन को घर नहीं पहुंचाया और इसकी वजह उन्हें घर से काफी दूर जाकर उन्हें वापस लाना पड़ा.

उधर, आरोपी की पहचान हफीजुल रहमान के तौर पर हुई है. उसे कोलकाता में उतरते ही हिरासत में ले लिया गया था. लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया.

वीडियो: इंडिगो फ्लाइट में शख्स ने यात्री को मारा थप्पड़, लोग गुस्साए, तो एक्शन हो गया

Advertisement

Advertisement

()