The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Indigo Flight Cancellation Compensation and travel voucher to customers

इंडिगो ने किया मुआवजा देने का ऐलान, इन यात्रियों को 5-10 हजार रुपये देगी एयरलाइन कंपनी

Indigo Flight Cancellation Compensation: इंडिगो ने बताया है कि वो अपने यात्रियों को मुआवजे के तौर पर 5 से 10 हज़ार रुपये देगी. ये भी बताया कि कौन-कौन से यात्री इसके पात्र होंगे.

Advertisement
indigo to give compensation
इंडिगो ने यात्रियों को मुआवज़े देने की बात कही है.
pic
शुभम कुमार
11 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025, 04:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंडिगो इतने दिनों से लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई थी, लेकिन अब एक राहत की खबर आई है. इंडिगो ने अपने X हैंडल से पोस्ट करते हुए बताया है कि वो अपने यात्रियों को मुआवज़े के तौर पर 5 से 10 हज़ार रुपये देने वाली है. इसके साथ ही एयरलाइन ने सबसे ज्यादा प्रभावित यात्रियों के लिए 10,000 रुपये तक के अतिरिक्त ट्रैवल वाउचर जारी करने की भी घोषणा की है. 

कंपनी के मुताबिक जिन यात्रियों की इंडिगो फ्लाइट 3, 4 और 5 दिसंबर को कैंसिल हुई थी उन्हें मुआवज़ा दिया जाएगा. बताया कि सरकारी नियमों के तहत यात्रियों को मुआवज़ा दिया जाएगा. X पर पोस्ट करते हुए इंडिगो ने लिखा,

Image embed
Image embed

इंडिगो ने अपने यात्रियों को मुआवजा देने का भी वादा किया है. उन्होंने आगे लिखा, 

Image embed

ये भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट कैंसिल, बेटे का एग्जाम सेंटर 800 किमी दूर, बाप ने गजब कर दिया!

इंडिगो ने यात्रियों को ट्रैवेल वाउचर भी देने की बात कही है. उन्होंने फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को हुई असुविधा के बारे में दुःख जताया. उन्होंने लिखा कि 3, 4 और 5 दिसंबर को फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट पर भीड़-भाड़ और असुविधाओं का सामना करना पड़ा था. कुछ यात्रियों को भीड़ की वजह से ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी थी. पोस्ट में उन्होंने बताया कि जिन यात्रियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी, उन्हें एक साल के लिए ट्रैवेल वाउचर दे रहे हैं. इस वाउचर की कीमत 10 हज़ार है. अगले 12 महीने तक इस वाउचर का कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

 

वीडियो: 'इंडिगो क्राइसिस' पर पीएम मोदी ने मीटिंग के दौरान क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()