The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • IndiGo crisis: Man drives overnight 800 km for son’s exam

इंडिगो फ्लाइट कैंसिल, बेटे का एग्जाम सेंटर 800 किमी दूर, बाप ने गजब कर दिया!

राजनारायण ने बताया कि जब वह एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें पता लगा कि इंदौर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं. रद्द होने का मतलब था कि आशीष अवॉर्ड सेरेमनी भी मिस कर जाता. उसके प्री-बोर्ड एग्जाम भी छूट सकते थे. इतने कम समय में इंदौर के लिए ट्रेन में भी सीट बुक करना मुश्किल था.

Advertisement
IndiGo crisis
राजनारायण पंघाल और उनका बेटा (फोटो-फेसबुक)
pic
रितिका
10 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 10:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंडिगो संकट की वजह से कई यात्रियों के जरूरी काम उड़ानों के कैंसिल होने की वजह से रह गए. कोई खुद के रिसेप्शन में नहीं जा पाया. तो कोई अपने घर नहीं जा पाया. इस संकट की वजह से एक बच्चे का प्री-बोर्ड एग्जाम तक छूटने वाला था. लेकिन 'वालिद के साये का कोई सानी नहीं होता मियां'. जो काम एयरलाइन न कर पाई वो बाप ने कर दिया. 800 किमी गाड़ी दौड़ाकर बेटे को सीधा एग्जाम सेंटर के सामने उतारा. 

पेशे से वकील राजनारायण पंघाल के बेटे का 8 दिसंबर को इंदौर में एग्जाम था. लेकिन जब वह एयरपोर्ट पहुंचे, तो पता चला कि उनके बेटे की फ्लाइट कैंसिल हो गई है. Tribune India की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया, 

Image embed

राजनारायण ने बताया कि जब वह एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें पता लगा कि इंदौर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं. रद्द होने का मतलब था कि आशीष अवॉर्ड सेरेमनी भी मिस कर जाता. उसके प्री-बोर्ड एग्जाम भी छूट सकते थे. इतने कम समय में इंदौर के लिए ट्रेन में भी सीट बुक करना मुश्किल था. ऐसे में पिता ने तय किया कि वे खुद कार चलाकर बेटे को मंजिल तक पहुंचाएंगे. राजनारायण ने दिल्ली से इंदौर तक रातभर गाड़ी चलाई. अगले दिन वह शहर में थे. बेटा समय पर पहुंच गया और अपना एग्जाम भी दे पाया. 

वीडियो: एक्टर राहुल बोस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Advertisement

Advertisement

()