IndiGo ने कहा 95% फ्लाइट्स शुरू, उड्डयन मंत्री बोले- 'एक्शन तो लेंगे'
सरकार ने IndiGo के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu Kinjarapu ने एविएशन सेक्टर में मौजूदा संकट के लिए इंडिगो को जिम्मेदार ठहराया.

देश भर में अपनी फ्लाइट को लेकर संकट से जूझ रही इंडिगो ने बड़ा दावा कर दिया है. एयरलाइन कंपनी ने कहा कि शनिवार, 6 दिसंबर को वो 1,500 फ्लाइट उड़ाने की दिशा में है. कंपनी ने यह भी दावा किया कि 95 फीसदी रूटों पर उसने फ्लाइट शुरू कर दी हैं. इस बीच केंद्र सरकार ने भी इंडिगो के खिलाफ कड़े कदम उठाने का दावा कर दिया. केंद्रीय नागररिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजारापु ने कहा कि जांच के नतीजों के आधार पर इंडिगो के खिलाफ कार्रवाई होगी.
एक बयान में इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि हमने शुक्रवार, 5 दिसंबर को 113 जगहों को जोड़ने वाली 700 से थोड़ी ज्यादा फ्लाइट चलाईं. उन्होंने आगे कहा कि ज्यादा फ्लाइट के लिए कंपनी को नेटवर्क, सिस्टम और रोस्टर को रीबूट करना था. उन्होंने आगे कहा,
इंडिगो ने अपने बयान में यात्रियों और सरकारी एजेंसियों का धन्यवाद किया. दूसरी तरफ, सरकार ने इंडिगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं. इंडिया टुडे से जुड़े अमित भारद्वाज के साथ एक इंटरव्यू में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजारापु ने एविएशन सेक्टर में मौजूदा संकट के लिए इंडिगो को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा,
उन्होंने आगे कहा कि नए FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) नियम आने पर इंडिगो ने खासकर सर्दियों के शेड्यूल की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा कि तब उन्होंने अप्रूवल लिया. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा,
उन्होंने कहा कि तय कानूनी प्रक्रिया के तहत पूरे मामले की जांच की जाएगी. उन्होंने कहा,
इंडिगो के सामने सरकार के सरेंडर करने के सवाल पर राम मोहन नायडू ने कहा,
राम मोहन नायडू ने जोर दिया कि सरकार इस मामले की तह तक जाएगी. उन्होंने दोहराया कि इंडिगो के खिलाफ कोई भी एक्शन लेने से सरकार गुरेज नहीं करेगी.
वीडियो: इंडिगो ने उड़ाने रद्द होने पर यात्रियों से माफी मांगते हुए क्या कहा?

.webp?width=60)

