The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • India's airlines Air India, IndiGo cut domestic flights between 5%-22%

हवाई यात्रियों के लिए नई मुसीबत, एयर इंडिया, इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में कटौती कर दी

India's airlines domestic flights cut: एयर इंडिया ने अपनी घरेलू उड़ानों में लगभग 22% की कटौती की है. फ्लाइट्स कम करने की वजह एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में आई भारी तेजी बताई गई है. इंडिगो ने भी अपने डोमेस्टिक फ्लाइट में 5 प्रतिशत की कटौती की है.

Advertisement
pic
27 मई 2026 (अपडेटेड: 27 मई 2026, 07:46 PM IST)
India's airlines domestic flights cut
एयरइंडिया ने घरेलू फ्लाइट में 22 प्रतिशत फ्लाइट में कमी की है. (फोटो-Pexels)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एयर इंडिया ने अपनी घरेलू उड़ानों में लगभग 22% की कटौती की है. ये घोषणा इंटरनेशनल फ्लाइट में 27% की कटौती के ऐलान के कुछ हफ्तों बाद हुई है. फ्लाइट्स कम करने की वजह एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भारी तेजी बताई गई है. खबर है एयरलाइन इंडिगो ने भी अपनी डोमेस्टिक फ्लाइट्स में 5 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला लिया है. 10 प्रतिशत डोमेस्टिक फ्लाइट में कट एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी किया है.

एयर इंडिया ने 27 मई को बताया कि जून से अगस्त 2026 के बीच कुछ चुनिंदा घरेलू रूट पर उड़ानों की संख्या कम की जाएगी. कहा गया कि ये अस्थायी तौर पर कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए किया गया है. एयर इंडिया ने इंटरनेशनल फ्लाइट में भी तीन महीने की अवधि के दौरान कुछ चुनिंदा सेवाओं में कटौती की थी.

द हिंदू ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एयर इंडिया हर हफ्ते लगभग 3600 डोमेस्टिक फ्लाइट ऑपरेट करती है. यानी रोजाना औसतन 500 उड़ानें. 22 प्रतिशत कटौती के साथ रोजाना करीब 110 उड़ानें रद्द हो जाएंगी.

इंडिगो की भी उड़ानों में कमी

इंडिगो भी जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान अपनी घरेलू उड़ानों में लगभग 5% की कटौती कर सकती है. पिछले साल भी ऐसे ही फ्लाइट में कटौती की गई थी. बताया गया कि ये कदम यात्रियों की तरफ से मांग में आई कमी के चलते उठाया गया है. गर्मियों की छुट्टियों की भीड़भाड़ के बाद जुलाई-सितंबर 'लीन सीजन' (कम मांग वाला समय) माना जाता है.

इंडिगो रोजाना लगभग 2200 उड़ानें संचालित करती है. और 5% की कटौती के बाद एयरलाइन की लगभग 110 उड़ानें कम हो जाएंगी.

एयर इंडिया एक्सप्रेस का विदेश में ध्यान

इंडिया टुडे से जुड़े अमित की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी देश में उड़ान भरने वाली फ्लाइट में 10 प्रतिशत की कटौती की है. इस पर एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि वे पश्चिम एशिया आने-जाने वाली अपनी उड़ानों को धीरे-धीरे बहाल कर रहे हैं. उनका विस्तार कर रहे हैं. ऐसे में एयरलाइन ने कुछ चुनिंदा घरेलू रूट पर फ्लाइट को कम किया है.

एयरलाइन का कहना है कि कटौती का मतलब नेटवर्क के इस्तेमाल को बेहतर करना और कैपेसिटी की मांग के मुताबिक ढालना है. इंडिया एक्सप्रेस अब भारत और पश्चिम एशिया के बीच हर हफ्ते लगभग 500 उड़ानें संचालित करती है. पहले कंपनी की फ्लाइट की साप्ताहिक संख्या 280 थी. फ्लाइट में बढ़त 11 एयरपोर्ट पर सेवाओं के धीरे-धीरे बहाल करने के बाद आई है. 

वीडियो: अमेरिका ने ट्रंप की बेइज्जती वाला बयान क्यों पोस्ट किया?

Advertisement

Advertisement

()