The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • indian railway introduce ai based cameras in railway kitchen to control food quality 800 kitchen monitor irctc

ट्रेन के किचन में इस AI की हुई तैनाती, खाने में पकड़ेगा छोटे से छोटा कीड़ा

IRCTC ने देशभर की 800 से ज्यादा ट्रेन के किचन में AI की मदद लेना शुरू कर दिया है. इसके पीछे मकसद है कि ट्रेन में खाने की क्वालिटी में सुधार किया जाए.

Advertisement
pic
pic
सुप्रिया
| शुभम कुमार
4 जून 2026 (पब्लिश्ड: 03:53 PM IST)
ai based camera in irctc
ट्रेन में खाने की क्वालिटी सुधारने के लिए IRCTC ने किचन में कैमरे लगाए. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ट्रेन में यात्रा करते समय कुछ लोग घर से अपना खाना बनाकर लाते हैं. ये सोचकर कि ट्रेन का खाना खराब होता है. कभी कॉकरोच, कभी मक्खी, कभी मच्छर और कभी कोई दूसरा कीड़ा निकल जाता है. और अगर ये सब ना भी निकले तो खाने के हाइजीन पर तो हमेशा ही शक होता है. अब लोगों कि इन्हीं शिकायतों और शंकाओं के समाधान के लिए IRCTC ने एक प्लान बनाया है.

IRCTC ने देशभर के 800 से ज्यादा ट्रेन के किचन (pantry car) में करीब 2 हजार से ज्यादा AI based कैमरे लगाए हैं. ये कैमरे चौबीस घंटे किचन की निगरानी करेंगे. ये देखेंगे कि खाना कैसे बन रहा है. हाइजीन का कितना ख्याल रखा जा रहा है? खाना बनाने वालों ने हेयर नेट, ग्लव्स पहन रखे हैं या नहीं? खाना बनाने वाली जगह पर चूहे, मक्खी और कॉकरोच तो नहीं हैं? ये कैमरे इन सब बातों का ध्यान रखेंगे. 

IRCTC ने क्या बताया? 

IRCTC का कहना है कि इन कैमरों को लगाने के पीछे का मकसद यही है कि खाना साफ-सफाई और सुरक्षित तरीके से तैयार किया जाए. किसी भी तरह की गंदगी न हो, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो. दावा किया गया है कि जो आई बेस्ड कैमरे लगाए गए हैं वो 7-8 मिलीमीटर जितने छोटे कीड़े की भी पहचान कर सकते हैं.

IRCTC ने दिल्ली में एक मास्टर कंट्रोल रूम बनाया है. यहीं से देशभर के 800 से ज्यादा किचन में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जाती है. जैसे ही कैमरे में कोई गड़बड़ी दिखती है तो तुरंत संबंधित किचन मैनेजर को अलर्ट किया जाता है. अगर तीन बार की वार्निंग के बाद भी समस्या को दूर नहीं किया जाता, तो संबंधित लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाता है.

ये भी पढ़ें: ट्रेन में समोसे बेचने वाला उन पर पैर रखकर बैठा रहा, वीडियो दिमाग खराब कर देगा

खाने की क्वालिटी को लेकर शिकायत

IRCTC के मुताबिक, 2025-26 में लगभग 60 करोड़ यात्रियों तक खाना पहुंचाया जा रहा है. इस दौरान खाने की क्वालिटी को लेकर तमाम शिकायतें सामने आईं. इन्हीं शिकायतों के समाधान के लिए लगभग ढाई साल पहले ट्रायल के तौर पर ये सिस्टम शुरू किया था. जिसका अब विस्तार हो रहा है. 

इस दौरान खराब खाना देने वाली कई कंपनियों पर जुर्माना भी लगा. एक्शन भी हुआ, लेकिन स्थिति में सिवाए मामूली सुधार के ज्यादा कुछ हुआ नहीं. अब देखना होगा कि IRCTC का नया AI बेस्ट कैमरा क्या रेलवे की खाने की क्वालिटी सुधारता है या फिर सब कुछ पहले की तरह की जस की तस रहेगा. 

वीडियो: अमृत भारत ट्रेन में डिस्पोजल धोने का वीडियो वायरल, क्या सच में यात्रियों के साथ खिलवाड़ हो रहा?

Advertisement

Advertisement

()