'तुम्हारा Accent नहीं समझ आता’, अमेरिका में भारतीय युवक को मीटिंग में चुप कराया गया
युवक का कहना था कि उसका मक़सद सिर्फ़ तस्वीर के साथ अपडेट मांगना था. शायद उसके सवाल ने उसे चौंका दिया क्योंकि युवक की उम्र उससे कम थी.कॉमेंट्स में उसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं.

अमेरिका (America) में काम करने वाले एक भारतीय ने दावा किया कि उसे उसके लहजे (Accent) की वजह से मीटिंग में चुप रहने को कहा गया. इसकी वजह से उसे अपमानित महसूस हुआ. युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख दफ़्तर में उसके साथ किए जाने वाले भेदभाव पर नाराज़गी जताई. उसकी पोस्ट काफी वायरल हो रही है. पोस्ट के कॉमेंट्स में कई लोगों ने भी इस तरह के अनुभव शेयर किए.
युवक ने Reddit पर अपना अनुभव शेयर किया. उसने लिखा,
उसने आगे कहा कि इस तरह टोके जाने पर उसे काफी अपमानित महसूस हुआ. युवक का कहना था कि उसने हमेशा साफ और प्रोफेशनल तरीक़े से बातचीत करने की कोशिश की है. वह एक साल से उस क्लाइंट के साथ है. लेकिन इससे पहले किसी और ने ऐसा कुछ नहीं कहा है. अपनी पोस्ट में उसने लोगों से पूछा,
युवक का कहना था कि उसका मक़सद सिर्फ़ तस्वीर के साथ अपडेट मांगना था. शायद उसके सवाल ने उसे चौंका दिया क्योंकि युवक की उम्र उससे कम थी.कॉमेंट्स में उसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं. कुछ लोगों ने उसे सुझाव दिया कि वह उस शख़्स को बेनिफिट ऑफ डाउट दे सकता है. क्योंकि कभी-कभी किसी लहजे को समझना वाकई में मुश्किल हो सकता है.
एक Reddit यूज़र ने लिखा,
कुछ लोगों ने युवक को औपचारिक शिकायत देने के लिए भी कहा. एक यूज़र ने लिखा,
दूसरे यूज़र ने लिखा,
गौरतलब है कि इस पोस्ट ने एक बार फिर से टॉक्सिक वर्क कल्चर, काम के दौरान अपने साथियों के साथ बर्ताव कैसा होना चाहिए, आदि चीज़ों पर बहस को नए सिरे से जन्म दिया है.
वीडियो: कौन है देश का पहला E-Voting वोटर? Bihar में Mobile App से हुआ मतदान

.webp?width=60)

