ऑपरेशन सिंदूर पर झगड़ा! नौसेना अफसर के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस बोली- देश को गुमराह कर रही सरकार
Indonesia में भारत के Defence attache ने एक बयान दिया था कि Operation Sindoor के दौरान भारत को कुछ विमानों का नुकसान हुआ था. उनके इस बयान से भारत में बवाल कट गया, जिसके बाद Jakarta स्थित भारतीय दूतावास को सफाई जारी करनी पड़ी.

इंडोनेशिया (Indonesia) में भारतीय नौसेना अधिकारी कैप्टन शिव कुमार ने एक सेमिनार में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के शुरुआती फेज में भारत को कुछ लड़ाकू विमानों का नुकसान उठाना पड़ा. उनके इस बयान के बाद से बवाल खड़ा हो गया. कांग्रेस उनके बयानों के सहारे सरकार को घेरने में जुट गई. बवाल बढ़ता देख इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास को सफाई जारी करनी पड़ी.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास ने 29 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी कर कहा,
भारतीय दूतावास ने आगे इशारों में पाकिस्तान पर तंज करते हुए कहा कि डिफेंस अटैशे केवल यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि भारतीय सशस्त्र बल हमारे पड़ोस के कुछ दूसरे देशों के उलट राजनीतिक नेतृत्व के अधीन काम करते हैं. साथ ही ये भी बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर कोई उकसावे वाली कार्रवाई नहीं थी इसका उद्देश्य आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना था.
कांग्रेस ने साधा निशानाभारतीय नौसेना अधिकारी के कथित बयान का हवाला देते हुए कांग्रेस ने मोदी सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा,
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय डिफेंस अटैशे कैप्टन शिव कुमार इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक सेमिनार में बोल रहे थे. उन्होंने अपनी स्पीच में कहा,
ये भी पढ़ें - लद्दाख में चीन की बॉर्डर से सटे 52 गांवों का इंतजार खत्म, आजादी के 78 साल बाद मिलेगा आरक्षण का फायदा
इससे पहले भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान ने सिंगापुर में ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती फेज के दौरान नुकसान होने की बात स्वीकार की थी. लेकिन उन्होंने कोई संख्या नहीं बताया था. साथ ही उन्होंने छह भारतीय विमानों के मार गिराए जाने के पाकिस्तानी दावों को भी खारिज कर दिया था.

.webp?width=60)

