The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • India vs Pakistan Match In Asia Cup 2025 Aishanya Dwivedi Reaction Pahalgam Attack Victim Wife

IND Vs PAK मैच पर पहलगाम पीड़ित शुभम द्विवेदी की पत्नी बोलीं- '26 परिवारों के मुंह पर तमाचा...'

Asia Cup 2025 में Ind Vs Pak Match पर पहलगाम हमले में अपने पिता और भाई को खोने वाले सावन परमार ने भी गुस्सा जताया. उन्होंने कहा- अगर आप मैच खेलना चाहते हैं, तो मेरे 16 साल के भाई को वापस लाएं.

Advertisement
Aishanya Dwivedi asia Cup 2025
ऐशन्या द्विवेदी ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने पर प्रतिक्रिया दी है. (फोटो- ANI/इंडिया टुडे)
pic
हरीश
14 सितंबर 2025 (अपडेटेड: 14 सितंबर 2025, 02:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एशिया कप में पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के फैसले पर पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की परिवार वालों ने नाराजगी जताई है. विक्टिम शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी का कहना है कि मैच के बाद, पाकिस्तान के पास एक बार फिर पैसा होगा. वो ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुए ठिकानों को फिर से बनाएगा.

कानपुर में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए ऐशन्या द्विवेदी ने कहा,

Image embed
Image embed

ऐशन्या द्विवेदी के मुताबिक, उन्हें देश के (140 करोड़) लोगों से उम्मीद है कि वो मैच ना देखकर पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजली देंगी. वहीं, पहलगाम हमले में अपने पिता और भाई को खोने वाले सावन परमार ने भी पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के फैसले पर बात की. गुजरात के भावनगर के रहने वाले सावन परमार ने ANI से बात करते हुए कहा,

Image embed
Image embed

बताते चलें, भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबला आज, 14 सितंबर को रात 8 बचे से खेला जाएगा. सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर, इस मैच को रद्द करने की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत से आग्रह किया कि इस याचिका को अरजेंटली (तत्काल) लिस्ट किया जाए. लेकिन कोर्ट ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा- ‘मैच इस रविवार को है? इसमें हम क्या कर सकते हैं? रहने दीजिए. मैच चलना चाहिए.’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था.

वीडियो: सामने थे शहबाज शरीफ, पीएम मोदी ने SCO समिट में पहलगाम हमले का जिक्र कर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()