The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • India vs New Zealand PM Narendra Modi congratulated Indian cricket team on winning Champions Trophy 2025

असाधारण खेल और असाधारण नतीजा... चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर PM मोदी ने दी टीम को बधाई

Champions Trophy 2025 जीतने पर PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर इंडियन क्रिकेट टीम की परफॉर्मेंस को सराहा है. जानिए भारत की जीत पर राजनीतिक हस्तियों का क्या कहना है.

Advertisement
PM Narendra Modi, Champions Trophy
इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन बनने पर PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई. (X)
pic
मौ. जिशान
9 मार्च 2025 (Published: 11:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत चैंपियंस ट्रॉफी का नया चैंपियन बन गया है. दुबई में खेले गए फाइनल मैच में इंडिया ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात दी. भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के प्रदर्शन को असाधारण खेल और असाधरण परिणाम करार दिया. PM मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने इंडिया की जीत पर रिएक्शन दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. शानदार परफॉर्मेंस के लिए हमारी टीम को बधाई.

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर टीम इंडिया को जीत के लिए शुभकामनाएं दी. शाह ने लिखा, ‘एक ऐसी जीत जिसने इतिहास रच दिया. ICC चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई.’

अमित शाह ने आगे लिखा कि मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय दबदबे ने देश को गौरवान्वित किया और क्रिकेट एक्सीलेंसी के लिए एक नया मानक स्थापित किया. आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करें.

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर टीम इंडिया की तारीफ की है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि शानदार जीत, बॉयज! आप में से हर एक ने एक अरब दिलों को गर्व से भर दिया है.

राहुल गांधी ने कहा कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया का मैदान पर पूरी तरह से दबदबा रहा. यह वाकई प्रेरणादायक रहा है.

भारत की जीत पर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भी खुश नजर आए. उन्होंने एक्स पर लिखा कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अविश्वसनीय जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई! रोहित शर्मा और विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए स्पेशल थैंक्यू.

आपको बताते चलें कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में इंडिया और न्यूजीलैंड आमने-सामने थे. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 251 रन बनाए. जवाब में भारत ने 6 विकेट खोकर 254 रन बनाते हुए जीत दर्ज की. 83 गेंदों में 76 रन की पारी खेलने वाले कप्तान रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. 

वीडियो: PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैंडल करने वाली महिलाओं के बारे में जान लीजिए

Advertisement

Advertisement

()