The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • india us trade deal now tariff on india is less than pakistan china bangladesh

ट्रंप को खुश करने में लगे रहे शाहबाज-मुनीर, टैरिफ पर भारत ने एक ही चाल में झटका दे दिया

India-US Trade Deal and Tariff Rate: अब तक भारत अमेरिकी टैरिफ की सबसे अधिक दर झेलने वाला देश था. अब एक ही झटके में सबसे कम टैरिफ वाले देशों के करीब आ गया है. पाकिस्तान के लिए यह और भी झटके वाली बात है. जानिए क्यों.

Advertisement
india us trade deal now tariff on india is less than pakistan china bangladesh
भारत पर अब अमेरिकी टैरिफ पाकिस्तान से कम है. (Photo: ITG/File)
pic
सचिन कुमार पांडे
3 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:15 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आखिरकार हो ही गई अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील. सालभर के इंतजार और लंबे समय से चली रही बातचीत के बाद अंतत: 2 फरवरी 2026 को दोनों देशों ने ट्रेड डील फाइनल होने की घोषणा की. भारत की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका की तरफ से राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया. इसी के साथ भारत पर लगाया गया टैरिफ भी अमेरिका ने 50% से घटाकर सीधे 18% कर दिया है.

खास बात यह है कि अब तक भारत अमेरिकी टैरिफ की सबसे अधिक दर झेलने वाला देश था. अब एक ही झटके में सबसे कम टैरिफ वाले देशों के करीब आ गया है. हालांकि भारत से भी कम टैरिफ वाले देश हैं. यूरोपीय यूनियन, जापान, दक्षिण कोरिया और स्विटजरलैंड पर केवल 15% US टैरिफ है. वहीं यूके पर मात्र 10 फीसदी टैरिफ ट्रंप प्रशासन ने लगाया है. लेकिन ट्रेड डील के बाद दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में भारत पर टैरिफ सबसे कम है.

india us trade deal pm modi x
(Photo: X)
पाकिस्तान को झटका

यानी अब भारत पर लगा अमेरिकी टैरिफ चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे उसके पड़ोसी देशों से कम हो गया है. वहीं मलेशिया, वियतनाम. थाईलैंड और कंबोडिया जैसे देशों से भी कम टैरिफ अब भारत पर लगेगा. पाकिस्तान के लिए यह और भी झटके वाली बात है कि उसने ट्रंप को खुश करने के लिए क्या-क्या नहीं किया. भारत-पाक संघर्ष रुकवाने का क्रेडिट देने से लेकर नोबेल पीस प्राइज तक के लिए नॉमिनेट किया. यहां तक कि असीम मुनीर खुद रेयर अर्थ मिनरल का डिब्बा लेकर ट्रंप के पास पहुंचे थे कि हमारे यहां यह खूब होता है और आपको दे देंगे. इसके उलट भारत अपनी स्थिति पर टिका रहा. ट्रंप को खुश करने के लिए अलग से कोई जतन नहीं किए. बस डिप्लोमेसी और बातचीत जारी रखी. अब भारत पर लगने वाला टैरिफ पाकिस्तान से कम है.     

 इंडिया टुडे के मुताबिक एशियाई देशों पर टैरिफ की दर फिलहाल कुछ इस प्रकार है-

  • चीन: 37%
     
  • बांग्लादेश : 20%
     
  • वियतनाम: 20%
     
  • मलेशिया: 19%
     
  • कंबोडिया: 19%
     
  • थाईलैंड: 19%
     
  • पाकिस्तान: 19%
एक्सपोर्टर्स के लिए राहत

निश्चित तौर पर कम टैरिफ दरों से भारतीय प्रोडक्ट्स को अमेरिकी बाजार में कॉम्पटीशन बनाए रखने में मदद मिलेगी. अब तक 50% टैरिफ की वजह से भारतीय सामान अन्य देशों के मुकाबले महंगे हो गए थे. इससे भारत का एक्सपोर्ट अमेरिका में घटा भी था और एक्सपोर्टर्स को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा. पर अब उम्मीद है कि एक बार फिर भारत अमेरिकी मार्केट में पहुंच बढ़ाएगा.

यह भी पढ़ें-अमेरिका ने भारत का टैरिफ घटाया तो कांग्रेस ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा?

हालांकि अभी भी कई देश हैं, जिन पर अमेरिका ने काफी अधिक टैरिफ लगा रखा है. अब ब्राजील सबसे अधिक टैरिफ रेट झेलने वाला देश बन गया है. उस पर अमेरिका ने 50% टैरिफ लगाया है. इससे पहले भारत और ब्राजील, दोनों पर सबसे अधिक टैरिफ था. इसके अलावा डॉनल्ड ट्रंप ने म्यांमार, लाओस पर 40%, चीन पर 37% और दक्षिण अफ्रीका पर 30% टैरिफ लगाया है. यह फिलहाल सबसे अधिक टैरिफ रेट वाले देश हैं. 

वीडियो: अमेरिका से आए समन को अडानी तक क्यों नहीं पहुंचा रही भारत सरकार?

Advertisement

Advertisement

()