The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • India reports 257 COVID-19 cases Kerala Maharashtra Lead Tally situation under control

कोविड-19 फिर दे रहा है दस्तक: भारत में एक्टिव केस बढ़े, एशिया में नई लहर की आहट

Covid Cases Rising: भारत में 12 मई से अब तक 164 नए मामले सामने आए हैं. सक्रिय COVID-19 मामलों में केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सबसे आगे हैं. सिंगापुर और हांगकांग को लेकर क्या अपडेट है?

Advertisement
Covid cases rising
भारत में 12 मई से 19 मई तक 164 नए मामले सामने आए हैं. (प्रतीकात्मक फ़ोटो- PTI)
pic
हरीश
20 मई 2025 (पब्लिश्ड: 08:44 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कोरोना वायरस बीमारी (COVID-19) के मामले फिर बढ़ने लगे हैं. भारत में वर्तमान में इसके 257 सक्रिय मामले हैं. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि स्थिति कंट्रोल में है. इसके अलावा, एशिया के दो बड़े शहरों हांगकांग और सिंगापुर में COVID-19 के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

भारत में 12 मई से अब तक 164 नए मामले सामने आए हैं. सक्रिय COVID-19 मामलों में केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सबसे आगे हैं. पिछले हफ़्ते केरल में 69 नए मामले सामने आए. जबकि महाराष्ट्र 44 मामलों के साथ दूसरे और तमिलनाडु 34 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर थे.

महाराष्ट्र में COVID-19

महाराष्ट्र में वर्तमान में 56 सक्रिय COVID-19 मामले हैं. NDTV की ख़बर के मुताबिक़, महाराष्ट्र में दो मौतें भी हुईं. डॉक्टरों के अनुसार ये मौतें कोविड-19 से नहीं हुई हैं. लेकिन दोनों मरीज कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि मृत्यु प्रमाण पत्र में कोविड-19 क्यों नहीं लिखा गया.

मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) अस्पताल ने इन दोनों लोगों की मौत की सूचना दी थी. बताया था कि एक 59 साल के कैंसर रोगी थे. जबकि 14 साल की लड़की को किडनी की बीमारी थी.

ये भी पढ़ें- क्या कोविड से सच में पुरुषों का स्पर्म घट गया है?

मुंबई में जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 तक COVID-19 के बहुत कम मामले सामने आए थे. BMC ने कहा कि मई में कुछ मामले सामने आए हैं. लेकिन उनकी संख्या बेहद सीमित है और अब तक कोई क्लस्टर या गंभीर प्रकोप की सूचना नहीं मिली है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने द हिंदू को बताया कि भारत ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है. ज़्यादातर मामले हल्के हैं. वो गंभीर नहीं हैं और उनका मृत्यु दर का कोई संबंध नहीं है. सूत्र का कहना है कि देश की बड़ी आबादी को देखते हुए वर्तमान में भारत में मामलों की संख्या बहुत कम है.

हांगकांग, सिंगापुर में बढ़ोतरी

इंडिया टुडे से जुड़े सम्राट शर्मा अपनी ख़बर में बताते हैं कि हांगकांग में 10 हफ़्तों में वीकली मामलों में 30 गुना से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है. सिंगापुर में भी एक हफ़्ते में मामलों में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. चीन और थाईलैंड में भी मामलों में बढ़ोतरी की खबरें हैं.

हांगकांग और सिंगापुर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एशिया में कोविड-19 की लहर के फिर से फैलने की चेतावनी दी है. हांगकांग में वायरस की गतिविधि अब काफी ज़्यादा है. शहर के स्वास्थ्य सुरक्षा केंद्र के अधिकारी ने बीते हफ़्ते इसकी जानकारी दी थी. सिंगापुर भी अलर्ट पर है. 13 मई को जारी कोविड-19 अपडेट में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वो हाल ही में हुई बढ़ोतरी पर नज़र रख रहा है.

वीडियो: सोशल लिस्ट : चीनी Deepseek अमेरिका को हिलाकर, कोविड, Uyghurs, अरुणाचल प्रदेश पर क्या छुपा रहा है?

Advertisement

Advertisement

()