The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • India Pakistan tension Chandigarh DC Invites Youth As Civil Defence Volunteers

देश सेवा कीजिए, आइए... चंडीगढ़ में प्रशासन ने की अपील, उमड़ पड़ी युवाओं की भीड़

Chandigarh News: India-Pakistan Tension के बीच चंडीगढ़ में लोगों से सिविल डिफेंस वालंटियर के तौर पर काम करने की अपील की गई. इन्हें तैनाती से पहले ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के दौरान उन्हें सिविल डिफेंस के बुनियादी नियम, पुलिस प्रक्रिया, राहत और बचाव कार्य और लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के तरीके सिखाए जाएंगे.

Advertisement
Amid Tension Between India And Pakistan Chandigarh DC Invites Youth As Civil Defence Volunteers
काफी संख्या में उमड़े लोग. (फोटो- सोशल मीडिया)
pic
रिदम कुमार
10 मई 2025 (अपडेटेड: 10 मई 2025, 04:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत पाकिस्तान तनाव (India-Pakistan Tension) के बीच चंडीगढ़ में युवाओं से सिविल डिफेंस वालंटियर (Civil Defense Volunteer In Chandigarh) के तौर पर जुड़ने की अपील की गई. यह अपील चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर (DC) ने शुक्रवार 9 मई को की. उन्होंने युवाओं से 10 मई तक सिविल डिफेंस जॉइन करने की अपील की. जॉइन करने के बाद उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके बाद उन्हें अलग-अलग इलाकों में तैनात किया जाएगा. बताया जाता है कि इस अपील के बाद सिविल डिफेंस वालंटियर बनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. 

न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने कहा,

Image embed
Image embed

कितने दिन की ट्रेनिंग?

उन्होंने बताया कि इलाकों में तैनात करने से पहले युवाओं को एक हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के दौरान उन्हें सिविल डिफेंस के बुनियादी नियम, पुलिस प्रक्रिया, राहत और बचाव कार्य और लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के तरीके सिखाए जाएंगे.

LIVE Updates: भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़ी सारी खबरें लाइव पढ़ें

कहां होंगे तैनात?

ट्रेनिंग के बाद उन लोगों को चुना जाएगा जो इन कामों के लिए फिट माने जाएंगे. इसके बाद चुने हुए सिविल डिफेंस वॉलिटिंयर्स को कॉन्फ्लिक्ट के समय सेक्टरों, बाज़ारों और आसपास के गांवों में तैनात किया जाएगा. वैकेंसी और अधिकतम उम्र सीमा कितनी है, फिलहाल यह तय नहीं है. महिलाएं भी इसमें शामिल हो सकती हैं.

Image embed
युवाओं की लंबी-लंबी लाइनें लगीं. (वीडियो ग्रैब)
उमड़ पड़ी भीड़

इस अपील के बाद शनिवार को उस जगह पर हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े, जहां लोगों से आने को कहा गया था. सिविल डिफेंस वालंटियर बनने पहुंचे युवा 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगा रहे थे.

Image embed

उधर, आज विदेश मंत्रालय और सेनाओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर जानकारी दी गई है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार फेक न्यूज फैलाया जा रहा है. उन्होंने आगाह किया कि इन फर्जी खबरों पर भरोसा ना किया जाए. भारत के सारे एयर डिफेंस स्टेशन पूरी तरह से सुरक्षित हैं. 

वीडियो: J&K Ground Report: पाकिस्तान की बमबारी का मंज़र के बारे में लोगों ने क्या बताया...

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()