The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • India Monsoon Weather Updates Heavy Rain Hailstorm To Thunderstorm Dust Storm Across the States

छुट्टी मनाने जा रहे? भारत के चारों कोनों का मौसम जान लीजिए, फायदे में रहेंगे

India Weather: भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश और ओले गिर सकते हैं. ऐसे समय में यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर रखनी चाहिए.

Advertisement
pic
31 मई 2026 (अपडेटेड: 31 मई 2026, 04:25 PM IST)
Weather Update
देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

देश में उत्तर भारत समेत अन्य इलाकों में मौसम तेजी से बदल गया है. चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोगों को छुटकारा मिल गया है. कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश, तूफान और ओले पड़ने की खबरें सामने आईं, लेकिन मौसम के नक्शे में बड़े बदलाव दिख रहे हैं. हालात साउथ-वेस्ट मानसून के मुताबिक बन रहे हैं. अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून अरब सागर से लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के इलाकों से आगे बढ़ेगा. इस सुहाने मौसम में लोग घूमने-फिरने का भी प्लान करते हैं.

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आने वाला दिन मौसम के लिहाज से काफी संवेदनशील हो सकता है. कुछ जगह पर बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं, तो कुछ जगह पर धूल भरी आंधी आ सकती है. 31 मई को जारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के बुलेटिन के मुताबिक, आने वाले 4 से 5 दिनों में दक्षिण के दो राज्यों यानी तमिलनाडु और केरल से जुड़े इलाकों में मौसम सही रहेगा.

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत के राज्यों के बारे में बात करें, तो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है. बारिश और हवा की वजह से इन क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. इलाको में तापमान 8 से 15°C तक कम हुआ, जिससे लोगों को काफी राहत हुई.

60-80 किमी/घंटा स्पीड से हवा चलेगी

हालांकि, आने वाले दिनों में इन इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश, बिजली कड़कना और ओले गिर सकते हैं. इस दौरान हवा की स्पीड 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा के आस-पास हो सकती है. वहीं, राजस्थान जैसे रेतीले इलाकों में धूल और रेत भरी आंधी भी आ सकती है.

IMD Report
IMD रिपोर्ट.
घूमने जाएं तो मौसम का ध्यान रखें

ऐसे इलाकों में घूमने जाने वाले यात्रियों को मौसम के बारे में जानकारी जरूर रखनी चाहिए. साथ ही मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर भी नजर बनाए रखनी चाहिए. अगर आप पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो उस जगह के मौसम के बारे में जानकारी जरूर रखे.

पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदलते हैं. इस दौरान बारिश, तेज हवा के साथ ओले गिर सकते हैं. बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड होने की संभावना भी बढ़ जाती है. इससे सड़कों में दरारें और सड़कों के टूटने की समस्या भी हो जाती है, जिससे यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

उत्तराखंड में भी तेज बारिश होने की आशंका है. वहीं, राज्य के अन्य इलाकों में बिजली कड़कने के साथ ओले गिरने की भी संभावना है. दक्षिण का राज्य केरल आने वाले हफ्ते में सबसे ज्यादा बारिश होने वाले राज्यों से एक रहेगा. यहां, रोज बारिश होने की उम्मीद की जा रही है.

वीडियो: राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी को क्या चुनौती दे दी?

Advertisement

Advertisement

()