The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • India condemn murder of hindu youth in bangladesh concern over atrocity against minorities

हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की हत्या पर भारत ने बांग्लादेश को आईना ही दिखा दिया

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने Bangladesh के मैमनसिंह में उन्मादी भीड़ द्वारा 27 साल के हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या की कड़ी निंदा की. और उनके लिए न्याय सुनिश्चित करने की मांग भी की.

Advertisement
Bangladesh Atrocities Against Minorities Hindus
भारत ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर चिंता जाहिर की है. (ANI)
pic
आनंद कुमार
26 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 06:57 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत (India) ने बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदुओं समेत दूसरे अल्पसंख्यक समुदाय (Atrocities Against Minorities) के खिलाफ हो रही हिंसा पर चिंता जाहिर की है. भारतीय विदेश मंत्रालय (Ministry Of External Affairs) ने बांग्लादेश में बिगड़ते सुरक्षा हालात पर चिंता जताते हुए अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 26 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,

Image embed

रणधीर जायसवाल ने स्वतंत्र मीडिया सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हत्या, आगजनी और जमीन हड़पने जैसी 2900 घटनाएं सामने आई है. इन घटनाओं को महज मीडिया रिपोर्ट या राजनीतिक हिंसा बताकर खारिज नहीं किया जा सकता. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रम से अवगत है और उन पर बारीकी से नजर रख रहा है. बांग्लादेश के साथ सबंधों के सवाल पर उन्होंने कहा, 

Image embed

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के 17 साल बाद वतन वापसी के सवाल पर जायसवाल ने कहा, 

Image embed

ये भी पढ़ें - बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, पुलिस ने मृतक के बारे में बड़े दावे किए

दीपू दास के बाद एक और हिंदू युवक की हत्या

बांग्लादेश में 24 दिसंबर की रात एक और हिंदू युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना राजबाड़ी जिले में हुई. मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमृत मंडल उर्फ सम्राट के रूप में हुई है. हाल ही में कथित ईशनिंदा के आरोप में 27 वर्षीय दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा हत्या की गई थी.

वीडियो: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा, मॉब लिंचिंग का एक और केस, पुलिस ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()