The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • IITan Baba Abhay Singh trolling for Mahadev Vishnu Sudarshan statement mahakumbh

"महादेव ने कहा मैं विष्णु हूं..." इन दो बयानों पर 'IIT वाले बाबा' बुरी तरह घिर गए हैं

IIT Baba Abhay Singh trolling: अभय सिंह का दावा है- 'महादेव मुझसे बात करते हैं. महादेव कहते हैं- ‘तू ही विष्णु है.’ जब सब कुछ प्रूव कर दूंगा, सारी शक्तियां ले लूंगा. तब मानोगे तुम लोग?' उनके इस बयान पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
IIT Baba Abhay Singh controversy
अभय सिंह के बयान पर विवाद. (फ़ोटो - सोशल मीडिया)
pic
हरीश
22 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 08:44 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाकुंभ, 2025 ने सोशल मीडिया में कई लोगों को मशहूर किया. इनमें से एक हैं अभय सिंह, जो इन दिनों IIT वाले बाबा (IIT Baba Abhay Singh) के नाम से वायरल हो चले हैं. उनकी बातों की रीलें ख़ूब कटीं. तमाम मीडियो संस्थानों ने उनसे बात की. लेकिन अब, उनके कुछ बयानों पर सोशल मीडिया में विवाद हो रहा है. वायरल वीडियोज़ में अभय सिंह लोगों को सुदर्शन से काटने की बात कह रहे हैं, ख़ुद को भगवान विष्णु बता रहे हैं. उनके इस बयान पर लोग विरोध जता रहे हैं.

'IIT वाले बाबा' क्या बोले?

अभय सिंह के 2 बयानों की चर्चा सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा है. इनमें से एक में वो कहते हैं,

Image embed
Image embed

दूसरे में वो कह रहे हैं

Image embed

इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया यूज़र्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. रणविजय सिंह नाम के एक यूज़र ने IIT वाले बाबा को ज़िम्मेदारियों से भागता लड़का बताते हुए लिखा,

Image embed

Image embed
'ज़िम्मेदारियों से भागता लड़का.'

सूरज बालकृष्णन नाम के एक यूज़र ने लिखा,

Image embed

Image embed
बिग बोस के अगले सीजन का सुझाव.

नरेंद्र नाथ मिश्रा नाम के यूज़र ने लिखा,

Image embed

Image embed
'मीडिया-सोशल मीडिया ने स्थिति का ग़लत इस्तेमाल किया.'

ये भी पढ़ें - IIT वाले बाबा पर जूना अखाड़ा ने लगाया बैन

आशा आंबेडकर नाम की यूज़र ने लिखा,

Image embed

Image embed
आशा आबेंडकर का पोस्ट.

संदीप के पांडेय नाम के यूज़र ने लिखा,

मान लो भाई, सब लोग मान लो ये कुंभ वाला IITयन सबसे बड़ा बाबा है. नहीं तो… इसकी दुकान चलेगी, इसके पास सारे कॉन्टेंट हैं. गांधी जी को भलाबुरा बोल कर राष्ट्रभक्त भी बन चुका है. बाकी मीडिया संभाल चुकी है.

Image embed
संदीप पांडेय का रिएक्शन.

रितु गुर्जर नाम की यूज़र लिखती हैं,

Image embed

Image embed
‘नशा बोल रहा है.’

जिस कैप्शन के साथ अभय सिंह के बयान को सबसे ज़्यादा शेयर किया गया, वो था- ‘ये महाकुंभ में मीडिया द्वारा पैदा किए गए IIT बाबा हैं...’ आदिल खान नाम के एक यूज़र ने भी यही लिखा.

Image embed
आदिल खान का पोस्ट.
IITan Baba हैं कौन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अभय सिंह हरियाणा के एक जाट परिवार में जन्मे हैं. उन्होंने IIT-बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और कुछ समय के लिए कनाडा में एक एयरप्लेन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में काम भी किया. वहीं, बाद में उन्होंने डिजाइन में मास्टर डिग्री हासिल की.

ये भी बताया जाता है कि कनाडा में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान सिंह की आध्यात्मिकता में रुचि और गहरी हो गई. उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया, जहां उन्होंने एक घुमक्कड़ जीवनशैली अपनाई और उज्जैन और हरिद्वार जैसे आध्यात्मिक केंद्रों में गए.

वीडियो: महाकुंभ में नागा साधु से अलग ये बाबा बुलेट की सवारी कर छात्रों पर क्यों भड़क गए?

Advertisement

Advertisement

()