The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • IAS Officer Rinku Singh Rahi Interview Resignation Controversy No Work No Pay

रिंकू राही IAS छोड़ने के बाद ये नौकरी करेंगे

रिंकू सिंह ने IAS रहते हुए होने वाली समस्याओं के बारे में खुलकर बात की. राही ने कहा, “हमें सैलरी जनता के पैसे से मिलती है, जिस पर किसी का हक नहीं. जब जनता के लिए काम नहीं तो कैसे तनख्वाह ली जा सकती है?”

Advertisement
pic
pic
प्रगति पांडे
| संतोष शर्मा
1 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 06:47 PM IST)
Rinku Singh Rahi
IAS ऑफिसर ने काम न मिलने पर छोड़ दिया पद. (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के IAS ऑफिसर रिंकू सिंह राही इस्तीफा देने के बाद से ही सुर्खियों में बने हैं. राही ने इस्तीफे का कारण भी बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय से कोई काम नहीं दिया गया. इसी वजह से उन्होंने सैलरी लेने से भी इनकार कर दिया. आजतक से बात करते हुए रिंकू राही ने बताया कि वह वापस अपनी पुरानी नौकरी यानी PCS अधिकारी की पोस्ट पर काम करना चाहते हैं.

इंडिया टुडे से जुड़े संतोष शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत में रिंकू सिंह ने IAS रहते हुए होने वाली समस्याओं के बारे में खुलकर बात की. राही ने कहा, “हमें सैलरी जनता के पैसे से मिलती है, जिस पर किसी का हक नहीं. जब जनता के लिए काम नहीं तो कैसे तनख्वाह ली जा सकती है?”

राही ने आगे कहा कि वह काम करना चाहते हैं. उन्हें कहीं पर भी पोस्ट कर दिया जाए, पर उनसे काम तो लिया जाए. उन्होंने बिना काम के मिलने वाली सैलरी लेने से इनकार कर दिया. साथ ही ऐसे पैसे को जनता के पैसों की बर्बादी बताया.

रिंकू सिंह ने अपनी पुरानी नौकरी पर लौटने की इच्छा जताई. बताया कि लीन पीरियड में वो पुरानी सेवा में वापस आ सकते हैं. अक्टूबर 2025 में रिंकू सिंह राही ने लीन पीरियड बढ़ाने के लिए संबंधित विभाग को लेटर भी लिखा था.

इसी के बाद उन्होंने पुरानी सेवा में लौटने की इच्छा जाहिर की है. साथ ही इस्तीफे के साथ पुराने पद पर बहाली की बात भी की है. राही से राजनीति में एंट्री को लेकर भी सवाल किया गया. जवाब में उन्होंने साफ इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें: 22 सालों से मृत बेटे की प्रेमिका से 'शादी' करवा रहा ये परिवार

रिंकू ने कहा कि फिलहाल उनका राजनीति में जाने का कोई प्लान नहीं है. वो जनता की सेवा करना चाहते है, जनता के हितों के लिए काम करना चाहते हैं. लेकिन उनको ऐसा करने नहीं दिया जा रहा इसलिए वह IAS का पद छोड़कर अपनी पुरानी सेवा में वापस जाना चाहते हैं. और इसके लिए उन्होंने यह अर्जी भी दी है. राही ने कहा कि अब सरकार को फैसला लेना है.

रिंकू सिंह राही वही IAS अधिकारी हैं, जिन्होंने साल 2025 में वकीलों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक की थी. इसका वीडियो सामने आने पर विवाद खड़ा हो गया था. घटना के बाद जुलाई 2025 से उनको राजस्व विभाग में अटैच कर दिया गया था. फील्ड पोस्टिंग नहीं मिलने से नाराज राही ने अब इस्तीफा दे दिया है.

वीडियो: ट्रंप ने उतारे मिडिल ईस्ट में तीन एयरक्राफ्ट कैरियर, क्या प्लानिंग चल रही है?

Advertisement

Advertisement

()