The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Hyderabad women murder probe hault as body not recovered yet

हैदराबाद पत्नी हत्याकांड में आया ट्विस्ट? पुलिस को नहीं मिल रहे महिला के बॉडी पार्ट्स, पति ने उबालने की बात कही थी

Hyderabad women murder : गुरुमूर्ति ने दावा किया कि उसने किचेन में रखे चाकू से उसने बॉडी पार्टस को काटा. फिर उनको प्रेशर कुकर में पांच से छह घंटे तक पकाया. और हड्डियों को पीसने के लिए मोर्टार और मूसल का इस्तेमाल किया. फिर मांस और हड्डियों के चूर्ण को पास की झील समेत अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया.

Advertisement
Hyderabad women murder probe
हैदराबाद महिला हत्या केस में अब तक बॉडी पार्ट बरामद नहीं हुआ है. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
24 जनवरी 2025 (Updated: 24 जनवरी 2025, 01:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तेलंगाना के हैदराबाद (Hyderabad women murder) में कथित तौर पर महिला की उसके पति द्वारा की गई हत्या की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है. पति का दावा था कि उसने हत्या कर बॉडी पार्ट्स को प्रेशर कुकर में पकाया. और फिर उन्हें जिल्लेलागुडा झील सहित अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. लेकिन जांच में अभी तक कोई भी बॉडी पार्ट बरामद नहीं हुआ है.

पुलिस कमिश्नर जी सुधीर बाबू ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,

मामले की जांच चल रही है. हम केवल दावों पर भरोसा नहीं कर सकते.  सभी टेक्निकल और साइंटिफिक साक्ष्य जुटाए रहे हैं.

पलिस आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के रिटायर्ड सैनिक गुरुमूर्ति के दावों को पुष्ट करने के लिए फॉरेंसिक और टेक्निकल साक्ष्य जुटा रही है. 23 जनवरी की शाम तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी. आरोपी से पूछताछ कर रही मीरपेट पुलिस का मानना है कि उसने गुस्से में आकर हत्या की थी. और फिर इस हत्या का किसी को पता नहीं चल सके उसने इसकी हर संभव कोशिश की.

डिप्टी पुलिस कमिश्नर सीएच प्रवीण कुमार ने बताया, 

 अभी तक हमारे पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि आरोपी ने हत्या से पहले इसकी प्लानिंग की. यह एक छोटे-मोटे झगड़े का नतीजा लगता है. हम संदिग्ध से पूछताछ कर रहे हैं. अभी पीड़िता का कोई भी बॉडी पार्ट बरामद नहीं हुआ है. हमारे पास पर्याप्त सुराग नहीं है.

ये भी पढ़ें - शव के टुकड़ों को मूसल से कुचला, 3 दिन तक उबाला... हैदराबाद पत्नी हत्याकांड की पूरी कहानी अब सामने आई है

सूत्रों के मुताबिक, गुरुमूर्ति ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को दीवार से टकरा दिया. जिससे तत्काल उसकी मौत हो गई. इसके बाद किचेन में रखे चाकू से उसने बॉडी पार्ट्स को काटा. फिर उनको प्रेशर कुकर में पांच से छह घंटे तक पकाया. और हड्डियों को पीसने के लिए मोर्टार और मूसल का इस्तेमाल किया. फिर मांस और हड्डियों के चूर्ण को पास की झील समेत अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. पुलिस ने कथित तौर पर इस घटना में इस्तेमाल किए गए प्रेशर कुकर, चाकू और वॉटर हीटर बरामद कर लिया है. 

वीडियो: हैदराबाद में पूर्व फौजी ने पत्नी के टुकड़े किए, हत्याकांड की पूरी कहानी जानें

Advertisement

Advertisement

()