The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Hyderabad Charminar Massive fire 17 dead PM announces ex-gratia

हैदराबाद में भीषण हादसा, चारमीनार के पास इमारत में लगी आग, महिलाओं-बच्चों सहित 17 की मौत

Charminar Fire News: फ़ायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, वो तीन फ़्लोर की इमारत है. उसके ग्राउंड फ़्लोर में आग लगी, और देखते ही देखते उसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया.

Advertisement
Charminar Fire News
गुलज़ार हाउस इलाके की दुकान में ये आग लगी है. (फ़ोटो- इंडिया टुडे)
pic
हरीश
18 मई 2025 (पब्लिश्ड: 01:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हैदराबाद की ऐतिहासिक चारमीनार के पास एक इमारत में रविवार, 18 मई को तड़के आग लग गई. इस घटना में कई बच्चों और महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हो गई है. आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ये हादसा हुआ.

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक़, मृतकों में प्रह्लाद (70), मुन्नी (70), राजेंद्र (65), सुमित्रा (60), हमये (7), अभिषेक (31), शीतल (35), प्रियांस (4), इराज (2), आरुषि (3), ऋषभ (4), प्रथम (1), अनुयान (3), वर्षा (35), पंकज (36), रज्जिनी (32), इद्दू (4) शामिल हैं. वहीं, अब तक 10 से 15 लोगों को बचाया जा चुका है.

इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़, फ़ायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, वो तीन फ़्लोर वाली इमारत है. उसके ग्राउंड फ़्लोर में आग लगी, जिसमें गहने की दुकान भी है. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि गुलज़ार हाउस इलाक़े की ये घटना है. प्रभावित परिवार अपनी दुकान के ऊपर ही रहता था. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मीडिया से बात करते हुए कहा,

Embed
Embed

हालांकि, सीनियर फ़ायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं. आग लगने की सूचना सुबह क़रीब 6.17 बजे मिली थी.

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफ़िस ने आग के चलते हुई मौतों पर दुख जताया है. PMO ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,

Embed
Embed

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्य तेज़ करने और घायलों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा है.

वीडियो: बिल्डिंग में लगी आग, माता-पिता समेत तीन बच्चियों की मौत

Advertisement

Advertisement

()