The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • home minister amit shah statement on operation sindoor

'क्रूर हत्या के प्रति भारत की प्रतिक्रिया...' ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह ने क्या कहा?

गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि Operation Sindoor मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है.

Advertisement
home minister amit shah statement on operation sindoor
गृहमंत्री अमित शाह ने पोस्ट कर जानकारी दी है (PHOTO-Aajtak)
pic
मानस राज
7 मई 2025 (पब्लिश्ड: 10:51 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भारत की मोदी सरकार, भारतीय नागरिकों पर हुए किसी भी हमले का करारा जवाब देने में सक्षम है. 6 मई की देर रात पाकिस्तान के बहावलपुर समेत 9 आतंकी ठिकानों पर भारत ने एयर स्ट्राइक की. ये हमला भारत ने पहलगाम हमले में 26 निर्दोष लोगों के मारे जाने के बाद किया है.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर गृहमंत्री ने कहा

Embed
Embed

एयर स्ट्राइक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दुनिया को आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनानी चाहिए. इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चार शब्दों का एक पोस्ट किया. उन्होंने एक्स पर भारत माता की जय लिखा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री का ये पोस्ट समय भारत के आत्मविश्वास और सैनिकों के मनोबल  को बढ़ाएगा. दूसरी ओर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिए हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 7 मई को 10.30 बजे नेशनल सिक्योरिटी कमिटी की बैठक भी बुलाई है.

हमले की असल टाइमिंग क्या है फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन हमले की आधिकारिक जानकारी से कुछ मिनट पहले किया गया सेना का एक X पोस्ट वायरल हो रहा है. दरअसल, पाकिस्तान पर हमले की आधिकारिक जानकारी देर रात 1:51 AM पर सामने आई. सेना के आधिकारिक हैंडल से इसे लेकर पोस्ट किया गया था. लेकिन इस पोस्ट से ठीक 23 मिनट पहले यानी 1:28 AM पर सेना ने एक वीडियो पोस्ट किया गया. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था,

Embed

एक मिनट चार सेकंड का यह सांकेतिक वीडियो है. इसमें अलग-अलग सैन्य अभियानों को दिखाया गया है. टैंक, हथियार और कार्रवाई के लिए तैयार सैनिकों के दृश्य दिखाए गए हैं. इसमें बैकग्राउंड में एक वॉइस ओवर चल रहा है जिसमें कहा जा रहा,

Embed
Embed

वीडियो सेना की ओर से लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर से ठीक 23 मिनट पहले आया था. ऐसे में माना जा रहा है कि ठीक इसी वक्त के आसपास एयरफोर्स के जेट एयरक्राफ्ट्स ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया.

वीडियो: रोने लगी पाकिस्तान आर्मी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद नुकसान पर क्या कहता दिखा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()