The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • himanta biswa sarma shot muslims video bjp expelled social media co convenor ron vikash gaurav assam cm

हिमंता बिस्वा सरमा के गोली मारने वाले AI वीडियो के पीछे ये आदमी, BJP ने निकाला

Himanta Biswa Sarma Video: BJP ने रॉन विकास गौरव के खिलाफ एक्शन ऐसे समय पर लिया, जब उसे इस वीडियो के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. विवादित वीडियो को लेकर कई जगह केस दर्ज किए गए हैं.

Advertisement
pic
pic
मौ. जिशान
| अनुपम मिश्रा
11 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 06:58 PM IST)
Ron Vikash Gaurav, Ron Vikash Gaurav expelled, himanta biswa sarma,shooting muslim,himanta biswa sarma shooting muslim
CM हिमंता बिस्वा सरमा (बाएं) के विवादित वीडियो पर रॉन विकाश गौरव (दाएं) पर एक्शन. (X @kcvenugopalmp/ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Assam CM Himanta Biswa Sarma Controversy: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के 'दाढ़ी-टोपी' वालों को गोली मारते विवादित वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक्शन लिया है. BJP ने पार्टी के सोशल मीडिया को-कन्वीनर रॉन विकास गौरव को निकाल दिया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विजुअल्स का इस्तेमाल करके बने इस वीडियो में गौरव की कथित भूमिका सामने आई है.

इंडिया टुडे से जुड़े अनुपम मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, विवादित AI वीडियो को रॉन विकास गौरव ने ही BJP असम प्रदेश के सोशल मीडिया हैंडल पर डाला था. जब वीडियो पर बवाल छिड़ा तो पार्टी ने उस वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया. इस वीडियो की वजह से BJP की काफी किरकिरी हो रही है.

पार्टी ने रॉन विकास गौरव के खिलाफ एक्शन ऐसे समय पर लिया, जब उसे इस वीडियो के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. विवादित वीडियो को लेकर कई जगह केस दर्ज किए गए हैं. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी वीडियो के आधार पर सीएम हिमंता पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए हैदराबाद में एक शिकायत दी है.

वीडियो में क्या था?

7 फरवरी को BJP असम प्रदेश ने इस वीडियो को "पॉइंट ब्लैंक शॉट…" कैप्शन के साथ अपने ऑफिशियल X हैंडल से पोस्ट किया था. इसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हाथ में बंदूक ताने हुए हैं. निशाने पर दो लोग हैं, जिनमें एक शख्स सफेद बनियान और सफेद टोपी पहने है, जबकि दूसरे की लंबी दाढ़ी है.

वीडियो में CM सरमा निशाना साधते और एक नकली गोली चलाते दिख रहे हैं, जो सीधे इन दोनों की तस्वीर पर लगती है. एक तस्वीर पर लिखा होता है 'पाईजान'. बगल में एक और फोटो फ्रेम्ड है, जिसपर ‘पाकिस्तान हाई कमीशन’ लिखा दिखता है. नीचे एक और ग्रुप फोटो है, जो साफ नहीं नजर आ रही.

गोली चलने के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का एक AI जेनरेटेड काउबॉय वर्जन दिखता है. इसके ऊपर असमिया भाषा में लिखा है- जाति, माटी और भेटी (मातृभूमि). ये सीएम हिमंता का पॉलिटिकल नारा है.

वीडियो में ये भी लिखा नजर आता है- 'विदेशी मुक्त असम'. फिर एक सवाल आता है- ‘पाकिस्तान क्यों गए थे?’ (जो शायद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़ा है) और आखिरी में ‘बांग्लादेशियों पर रहम नहीं किया जाएगा’ भी लिखा नजर आता है, जिसके बाद ये वीडियो खत्म हो जाता है.

वीडियो पर बवाल कटा, तो BJP ने वीडियो पोस्ट डिलीट कर दिया. विवाद का बड़ा कारण दो किरदार बने, जिन पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा निशाना साध रहे हैं. इसीलिए विपक्षी पार्टियां असम BJP और BJP सरकार के मुख्यमंत्री हिमंता को घेर रही हैं. आरोप लगा रही हैं कि वीडियो में देश के अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया. न्यायपालिका से भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है.

वीडियो: Manipur Violence: उखरुल में भड़की हिंसा, आधी रात गांव के 50 घरों को लगाई आग

Advertisement

Advertisement

()