हिमंता का दावा- 'गोगोई ने ISI से ट्रेनिंग ली, Rafale का विरोध किया ', कांग्रेस बोली- बेतुकी स्क्रिप्ट
Himanta vs Gaurav Gogoi: असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने दावा किया कि उनके पास निमंत्रण पत्र से जुड़े दस्तावेज मौजूद हैं. वह जल्द दी इस बारे में सबूत पेश करेंगे. उधर Congress नेता Gaurav Gogoi ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कुछ भी कह रहे हैं उसमें से 99% बकवास है. उन्हें तथ्यों को पब्लिक के सामने रखना चाहिए.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई (Himanta vs Gaurav Gogoi) के बीच नया विवाद सामने आया है. असम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि गोगोई पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी सरकार के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे. उन्होंने गोगोई पर वहां कथित तौर पर ट्रेनिंग लेने का भी आरोप लगाया. उधर, कांग्रेस सांसद गोगोई ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और हिमंता के स्वास्थ्य पर सवाल उठाए हैं.
हिमंता ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा,
उन्होंने आगे कहा,
उन्होंने दावा किया कि उनके पास निमंत्रण पत्र से जुड़े दस्तावेज मौजूद हैं. वह जल्द ही इस बारे में सूबत पेश करेंगे. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के गृह मंत्रालय से सीधे निमंत्रण मिलना इस बात का सबूत है कि गोगोई पाकिस्तान के साथ करीब से जुड़े हुए थे.
उधर, असम के जोरहाट से सांसद गौरव गोगोई ने सरमा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने X पर लिखा,
कांग्रेस सांसद ने हिमंता के आरोपों को किसी बी ग्रेड फिल्म की स्क्रिप्ट से भी बदतर बताया. उन्होंने कहा,
गोगोई ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जो कुछ भी कह रहे हैं उसमें से 99% बकवास है. उन्हें तथ्यों को पब्लिक के सामने रखना चाहिए. सितंबर की काल्पनिक समयसीमा के पीछे छिपना बंद करना चाहिए. सितंबर में शायद ही मुख्यमंत्री कोई ठोस तथ्य सामने रख पाएंगे. उन्होंने याद दिलाया कि असम में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिमंता ने राहुल गांधी के कथित “बॉडी डबल” को लेकर भी काफी टिप्पणियां की थीं.
वीडियो: Hyderabad में Charminar के पास लगी आग, 17 लोगों की मौत, ये हैं नाम

.webp?width=60)

