कर्नल सोफिया कुरैशी को 'आतंकियों की बहन' कहा था, BJP मंत्री पर तत्काल FIR दर्ज करने का आदेश
जस्टिस अतुल श्रीधरन ने विजय शाह के विवादित बयान पर स्वतः संज्ञान लिया है. उन्होंने महाधिवक्ता प्रशांत सिंह और मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना को विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि वह कल सुबह ही सबसे पहले इस मामले की सुनवाई करेगा.

मध्यप्रदेश की BJP सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देकर बुरी तरह फंस गए हैं. उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांगी है, लेकिन उनकी मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिखतीं. ताजा खबर है कि हाई कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने का आदेश दिया है.
आजतक से जुड़े रवीश पाल की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस अतुल श्रीधरन ने विजय शाह के विवादित बयान पर स्वतः संज्ञान लिया है. उन्होंने महाधिवक्ता प्रशांत सिंह और मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना को विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि वह कल सुबह ही सबसे पहले इस मामले की सुनवाई करेगा. जस्टिस श्रीधरन ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि चार घंटे के अंदर मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज हो जानी चाहिए.
सोफिया कुरैशी पर विजय शाह का विवादित बयानमंत्री विजय शाह के जिस बयान को लेकर माहौल गरम है, उसमें उन्होंने सीधे-सीधे कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम नहीं लिया था. हालांकि, शाह की बातों के आधार पर लोगों ने बयान को सोफिया से जोड़ा जा रहा है. आरोप है कि विजय शाह ने नाम लिए बिना कर्नल सोफिया को पहलगाम हमले के ‘आतंकियों की बहन’ बताया था.
विवाद बढ़ता देख विजय शाह ने सोफिया को अपनी बहन बताया. उन्होंने कहा कि सोफिया ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर भारत का नाम रोशन किया है.
दरअसल विजय शाह ने इंदौर के पास आयोजित एक सभा में कहा था,
ये भी पढ़ें- BJP मंत्री विजय शाह ने और क्या कहा था?
बयान का वीडियो सामने आया तो विपक्षी दलों और सैन्य दिग्गजों ने विजय शाह की कड़ी आलोचना की. इसी क्रम में ताज़ा बयान बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती का है. उन्होंने X पर लिखा,
कांग्रेस ने भी विजय शाह को राज्य मंत्रिमंडल से तत्काल हटाने की मांग की है. इसी सिलसिले में विजय शाह ने माफ़ी मांगकर स्थिति को शांत करने की कोशिश की है. उन्होंने TV9 भारतवर्ष से बात करते कहा,
बता दें, कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय थलसेना के सिग्नल्स कोर की अधिकारी हैं. उनके पति मेजर ताजुद्दीन कुरैशी भी सेना की मेकैनाइज्ड इंफेट्री में सेवाएं दे रहे हैं. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय सेना का पक्ष प्रमुखता से रखा.
वीडियो: BJP मंत्री ने पहलगाम हमले के 'आतंकियों की बहन' किसे कहा? लोग कर्नल सोफिया कुरैशी से जोड़ रहे

.webp?width=60)

