The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • hazaribagh mother sacrifices daughter for healthy life of son lover involved in plot jharkhand

बेटा ठीक रहे इसलिए मां ने बेटी की बलि दे दी, अंधविश्वास में सब बर्बाद कर दिया

Hazaribagh Mother Sacrifice Daughter: हजारीबाग के एक गांव की महिला के बेटे की तबियत खराब थी. इन्हीं परेशानियों के हल के लिए वो गांव की तांत्रिक के पास गई थी. तांत्रिक शांति देवी ने कथित तौर पर महिला को बताया कि उनकी समस्या तभी दूर होगी जब वो अपनी कुंवारी लड़की की बलि देगी.

Advertisement
pic
pic
शुभम कुमार
| विस्मय अलंकार
2 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 03:59 PM IST)
hazaribagh jharkhand
झारखंड के एक गांव में मां ने अपनी बेटी की 'नरबलि' दे दी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

झारखंड के हजारीबाग ज़िले के एक गांव में एक 12 साल की बच्ची 24 मार्च को लापता हो गई थी. फिर अगले दिन गांव की झाड़ियों से बच्ची का शव बरामद हुआ. जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और जांच शुरू हुई. अब इस केस में पुलिस ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. बताया गया कि बच्ची की हत्या हुई थी. इस हत्या का आरोप बच्ची की मां पर लगा है. पुलिस ने हत्या के आरोप में बच्ची की मां समेत तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है. 

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़, ये घटना ज़िले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव की है. पुलिस ने बताया कि अंधविश्वास के नाम पर बच्ची की ‘नरबलि’ दी गई थी. नरबलि एक पुरातन प्रथा है. इस प्रथा में अंधविश्वास के नाम पर जीवित इंसान की बलि दी जाती है. पुलिस ने बच्ची की मां रेशमी देवी, उसी गांव की एक महिला शांति देवी और भीमराम नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है कि भीमराम मृतका की मां का प्रेमी है. 

पुलिस के मुताबिक़, शांति देवी गांव में कथित तौर पर तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक करती है. उसे भगतिनी भी कहा जाता है. रेशमी देवी के घर में लंबे समय से परेशानी चल रही थी और उनके बेटे की तबियत खराब थी. इन्हीं परेशानियों के हल के लिए वो शांति देवी के पास गई थी. शांति देवी ने कथित तौर पर रेशमी देवी को बताया कि उनकी समस्या तभी दूर होगी, जब वो अपनी कुंवारी लड़की की बलि देगी. दोनों कई महीनों से संपर्क में थे. आखिरकार 24 मार्च को इस घटना को अंजाम दिया गया.

रेशमी देवी अपनी बेटी को बहाने से शांति देवी के घर ले गई. पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर मां ने बच्ची के हाथ पैर पकड़े, भीमराम ने बच्ची का गाला घोंटा और अमानवीय रूप से सिर पर पत्थर दे मारा. जिसके बाद आरोपी फरार हो गए. 

DIG अंजनी झा ने बताया, 

‘इस घटना में परिवार की तरफ से कोई साफ़ बयान नहीं दिया गया. ना ही कोई चश्मदीद है. टेक्निकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट्स के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया. बहुत जल्द हम चार्जशीट फाइल करेंगे.’

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी की 'नरबलि' का दावा क्यों किया जा रहा है?

रिपोर्ट के अनुसार, रेशमी देवी ने खुद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और गांव के अन्य लोगों पर शक जताया. पुलिस ने जांच शुरू की और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया. पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ और पुख्ता सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं. पुलिस ने लोगों से अंधविश्वास से खुद को दूर रखने की अपील भी की है. 

वीडियो: झारखंड में पत्नी और कुत्ते को एक ही कब्र में दफन करने वाले के साथ क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()