The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Haryana Minister anil vij heated argument with kaithal sp upasana

'...चली जाओ यहां से', अनिल विज फिर महिला पुलिस अधिकारी पर भड़के, वीडियो वायरल

Haryana के कैथल में मंत्री Anil Vij एक पुलिसकर्मी के सस्पेंशन को लेकर पुलिस एसपी उपासना के ऊपर भड़क गए. उन्होंने तत्काल एक्शन लेने की बात कही. वहीं एसपी ने नियमों और अपने अधिकार क्षेत्र का हवाला दिया.

Advertisement
pic
pic
आनंद कुमार
| असीम बस्सी
13 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 15 फ़रवरी 2026, 05:13 PM IST)
Haryana Minister anil vij heated argument with kaithal sp upasana
मंत्री अनिल विज और कैथल एसपी (वर्दी में) उपासना के बीच एक पुलिसकर्मी के सस्पेंशन को लेकर बहस हो गई. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों बटोरने वाले हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज एक बार फिर से खबरों में हैं. ताजा मामला एक महिला IPS से वाक युद्ध का है. अनिल विज एक पुलिसकर्मी के सस्पेंशन को लेकर कैथल SP उपासना के साथ जुबानी जंग में मुब्तिला हो गए. बैठक में मौजूद अधिकारियों के सामने दोनों के बीच अधिकार क्षेत्र और प्रक्रिया को लेकर जमकर जिरह हुई.

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक, करनाल में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार पर जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर करीब 7 लाख रुपये एडवांस लिए थे. लेकिन जमीन के कागज गलत पाए जाने पर खरीदार ने जमीन लेने से इनकार कर दिया और अपने पैसे वापस मांगे. लेकिन संदीप कुमार ने पैसे वापस लौटाने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित ने कैथल के तितरम थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया.

बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके जांच की प्रक्रिया धीमी कर दी और मामले को करनाल के इकोनॉमिक सेल में ट्रांसफर करा दिया. 

इस मुद्दे पर कैथल समिति की बैठक में चर्चा हुई. बैठक के दौरान मंत्री अनिल विज ने एसपी उपासना को निर्देश दिया कि आरोपी पुलिसकर्मी को तुरंत सस्पेंड किया जाए. इस पर एसपी ने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मी दूसरे जिले यानी करनाल में तैनात है. इसलिए उसको सस्पेंड करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. वो केवल उच्च अधिकारियों जैसे डीआईजी को रिपोर्ट भेज सकती हैं. 

इस पर मंत्री अनिल विज भड़क गए. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, 

अगर तुम्हारे पास मेरे आदेश का पालन करने की शक्ति नहीं है तो अभी उठो और यहां से चली जाओ. मेरे आदेश पर कार्रवाई होनी चाहिए. 

लेकिन इसके बावजूद एसपी नियमों के अनुसार प्रक्रिया अपनाने की बात दोहराती रहीं. बाद में स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद मंत्री विज ने कहा कि उनके आदेश का हवाला देकर डीआईजी को पत्र भेजा जाए. जिसके बाद एसपी डीआईजी को पत्र भेजने के लिए तैयार हो गईं. 

ये पहला मौका नहीं है जब अनिल विज किसी अधिकारी से उलझे या फिर कहे उन पर भड़के हैं. इससे पहले भी कई बार वो ऐसा कर चुके हैं. एक मीटिंग के दौरान एसपी संगीता कालिया से भी उनकी जोरदार बहस हो गई थी.

वीडियो: नायब सिंह सैनी ने 2100 रुपये, अनिल विज से झगड़े, केजरीवाल, सैलजा से दोस्ती पर सब बताया

Advertisement

Advertisement

()