होली पर युवक ने लड़की को रंग लगाया, दोस्त ने शराब पिलाकर रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया, कटकर मौत
हरियाणा के पानीपत में एक शख्स ने कथित तौर पर अपने दोस्त की हत्या कर दी. दोनों के बीच पुरानी रंजिश और आरोपी की गर्लफ्रेंड को रंग लगाना घटना की वजह बताई गई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
.webp?width=210)
हरियाणा के पानीपत में तीन लोगों पर अपने दोस्त की हत्या का आरोप लगा है. बताया गया कि तीनों आरोपियों ने पहले मृतक कालू (उम्र 23) को काफी शराब पिलाई. फिर पेचकस से उस पर हमला कर दिया. लेकिन जब वो मरा नहीं, तो रेलवे ट्रैक पर उसे लिटा दिया. हत्या की वजह पुरानी रंजिश और एक आरोपी की प्रेमिका को रंग लगाना बताई गई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपियों के नाम संजू, राहुल और विशाल हैं. तीनों महमूदपुर गांव के रहने वाले हैं. इंडिया टुडे के पत्रकार प्रदीप रेंधू की रिपोर्ट के मुताबिक, कालू की हत्या 4 मार्च यानी होली वाले दिन की गई थी. बताया जा रहा है कि मृतक ने आरोपी राहुल की गर्लफ्रेंड को रंग लगा दिया था. इस बात से वो काफी नाराज हो गया था. इसके बाद तीनों ने मिलकर कथित तौर पर उसे मारने का प्लान बनाया.
बाइक को नुकसान पहुंचाने के बाद उसकी भरपाई के लिए पैसे ना देना भी एक वजह बताई गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार कालू संजू की बाइक लेकर गया था. मगर उसका एक्सीडेंट हो गया. बाइक को भी काफी नुकसान हुआ. लेकिन कालू मरम्मत के पैसे नहीं दे पाया था. ऐसे में संजू को ही गाड़ी में पैसे लगाने पड़े.
पानीपत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि आरोपियों ने कालू को मारने के लिए प्लानिंग की थी. शाम के समय संजू उसे घर से बुलाकर ले गया. तीनों ने कालू के साथ मिलकर ड्रिंक की. आरोपियों ने खुद कम शराब पी और मृतक को ज्यादा शराब पिलाई. ताकि वे खुद को संभाल न सके. जब कालू पूरी तरह नशे में धुत हो गया, तो आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर रेलवे ट्रैक के पास ले गए.
पुलिस ने बताया कि वहां उन्होंने कालू की गर्दन पर दो बार पेचकस से वार किया. लेकिन जब वो नहीं मरा, तो उसे रेलवे लाइन पर लेटा दिया. ऐसा करते ही वहां ट्रेन भी आ गई जिससे कटकर कालू की मौत हो गई.
वारदात के बाद आरोपी वहां चले गए. उन्होंने मृतक का फोन भी 10 बजे के आसपास स्विच ऑफ कर दिया था. जब रेलवे पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन खंगाली, तो संजू और उसके साथियों की मौजूदगी घटनास्थल के पास पाई गई. सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
वीडियो: दिल्ली द्वारका केस अपडेट: साहिल की मां को कौन धमका रहा है?

.webp?width=60)

