पाकिस्तान के लिए जासूरी करने वाला देविंदर किससे बातें करता था? पुलिस ने बताया
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार देविंदर सिंह को कोर्ट ने 23 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा के कैथल से पकड़े गए देविंदर सिंह से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सुनवाई के बाद देविंदर को 23 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. कैथल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच स्पेशल जांच टीम (SIT) कर रही है. पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. इसकी जांच की जा रही है.
सोमवार, 19 मई को न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कैथल SP आस्था मोदी ने कहा,
कैथल SP ने आगे कहा,
आगे SP से सवाल किया गया कि क्या कोई सुनियोजित नेटवर्क है या इसके पीछे आर्थिक कारण हैं. इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच जारी है. किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी. उन्होंने कहा कि हालांकि पुलिस के पास पाकिस्तान से संपर्क की पुष्टि करने वाले पर्याप्त प्रमाण मौजूद हैं.
वीडियो: हरियाणा और पंजाब से 6 लोग गिरफ्तार, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा भी निकली PAK की अहम जासूस

.webp?width=60)

