The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Hardoi school principal booked under SC/ST act viral video shouting student mother

छात्र की मां को 'अनपढ़ गवार' कहा था, हरदोई की स्कूल प्रिंसिपल पर SC/ST एक्ट लग गया

झगड़े का क्लिप वायरल होने के बाद प्रिंसिपल ममता मिश्रा को काफी ट्रोल किया गया. प्रिंसिपल का कहना है कि ये बहस फीस कम करने को लेकर उठी थी. कॉपी के लिए नहीं.

Advertisement
pic
28 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2026, 04:13 PM IST)
hardoi principal sc/st act
वीडियो वायरल होने के बाद प्रिंसिपल की काफी आलोचना हुई थी. (तस्वीरें- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

यूपी के हरदोई में छात्र की मां पर बुरी तरह चिल्लाने वाली स्कूल प्रिंसिपल ममता मिश्रा बड़ी मुसीबत में फंसती दिख रही हैं. उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज लिया गया है. हालांकि ममता मिश्रा अपने व्यवहार के लिए माफी मांग चुकी हैं.

चिल्लाने वाली प्रिंसिपल पर SC/ST एक्ट लगा

ये पूरा प्रकरण हरदोई के न्यू सनबीम स्कूल से जुड़ा है. 24 अप्रैल को न्यू सनबीम स्कूल में एक प्रोग्राम था. इसी दिन एक स्टूडेंट के पेरेंट्स वहां कुछ बात करने चले गए थे. इंडिया टुडे से जुड़े प्रशांत पाठक की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरेंट्स की शिकायत थी कि उनके बच्चे के पास जो कॉपी है, उसे इस्तेमाल करने से टीचर्स ने मना कर दिया था. क्योंकि वो स्कूल की कॉपी नहीं थी. स पर स्कूल का नाम नहीं छपा था. 

लेकिन उनकी शिकायत के बाद प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने जिस तरह का व्यवहार किया, वो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. वो न सिर्फ छात्र की मां पर बार-बार चिल्लाईं, बल्कि उन्हें ‘अनपढ़ गवार’ कर कहा. बाद में बच्चे की मां नीलम ने बताया,

मैंने कोर्स जो खरीदा उसमें कॉपी भी आई है. लेकिन वो मैम कह रही हैं इस कॉपी में बच्चों को काम नहीं कराया जाएगा. हमारे स्कूल में जो कॉपी छपी है उसी में वर्क कराया जाएगा. बच्चा चाहे पढ़े आपका या ना पढ़े. या तो अपना बच्चा लेकर जाइए. और बहुत बदतमीजी से बात करने लगी. मैंने फिर भी उनसे बोला कि मैम मेरी बात सुन लीजिए. मुझे सिर्फ 15 दिन की मोहलत दे दीजिए. मैं अपने बच्चे की कॉपी ले लूंगी.

झगड़े का क्लिप वायरल होने के बाद प्रिंसिपल ममता मिश्रा को काफी ट्रोल किया गया. प्रिंसिपल का कहना है कि ये बहस फीस कम करने को लेकर उठी थी. कॉपी के लिए नहीं. उन्होंने अपनी सफाई में कहा,

एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें मेरी भाषा शायद कुछ ज्यादा खराब है. लेकिन उससे तीन घंटे पहले क्या हुआ उसके आधे घंटे पहले क्या हुआ, ये किसी को नहीं पता. ये जो वीडियो में दिख रहे हैं कि इनका बच्चा तीन साल से यहां पढ़ रहा है. उनको अभी तक कोई शिकायत नहीं थी. इन्होंने अभी छोटे बच्चे का एडमिशन कराया और ये लगातार मेरे ऊपर फीस कम करने का दबाव बना रहे थे. उन्होंने एडमिशन फीस काफी कम कराई. और छोटा अमाउंट दिया जिसका मेरे पास प्रूफ है.

तमाम सफाई के बाद भी पेरेंट्स की शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. प्रिंसिपल पर गाली-गलौज और SC/ST एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं. साथ में स्कूल की मान्यता रद्द करने का भी नोटिस भेजा गया है.

प्रिंसिपल के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्टूडेंट्स भी उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि पेरेंट्स पर इस तरह से दबाव बनाना शर्म की बात है. फिलहाल एक टीम बनाई गई है जो मामले की जांच के तहत अलग-अलग टीचर्स के बयान ले रही है.

वीडियो: हरदोई स्कूल की प्रिंसिपल पर लगा SC/ST Act, भीड़ के सामने मांगी माफी, कहा...

Advertisement

Advertisement

()