The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Haldwani girl molestation viral video accused arrest

'भईया रोक दो प्लीज...', उत्तराखंड में युवती से बदसलूकी, आरोपियों ने बाइक से दूर तक पीछा किया

Haldwani girl molestation viral video: दावा है कि आरोपी युवकों ने स्कूटी के आगे बुलेट लगाकर पीड़ितों को रोका, युवती से बदसलूकी की और विरोध करने पर युवक से मारपीट की. दोनों किसी तरह वहां से भागे और छिपकर जान बचाई. इस बीच युवती का भाई भी परिवार के साथ वहां पहुंच गया. उन्हें देख बुलेट सवार आरोपी मौके से भाग गए.

Advertisement
pic
19 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:57 PM IST)
Haldwani girl molestation viral video
हल्द्वानी में चलती स्कूटी पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार. (फोटो-दैनिक भास्कर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तराखंड के हल्द्वानी में चलती स्कूटी पर एक युवती के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है. बताया गया कि युवती एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से एक युवक के साथ घर लौट रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा करते हैं. लड़की पर अश्लील टिप्पणियां करते हैं. पीड़िता ये सारी घटना फोन में रिकॉर्ड कर लेती है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

ये घटना 17 मार्च रात की बताई जा रही है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, हल्द्वानी कोतवाली से महज 100 मीटर दूर स्टेडियम क्षेत्र के पास आरोपियों ने पीड़ित युवती का पीछा करना शुरू किया. स्कूटी पर युवती के साथ सवार युवक ने बताया,

‘मैं अपनी बहन की दोस्त को स्कूटी से घर छोड़ने जा रहा था. रात करीब दस बजे मिनी स्टेडियम मोड़ पर बिना नंबर की बुलेट पर सवार दो युवक पीछे से आए और हमें परेशान करने लगे. उन्होंने अश्लील इशारे किए.’

दावा है कि आरोपी युवकों ने स्कूटी के आगे बुलेट लगाकर पीड़ितों को रोका, युवती से बदसलूकी की और विरोध करने पर युवक से मारपीट की. दोनों किसी तरह वहां से भागे और छिपकर जान बचाई. इस बीच युवती का भाई भी परिवार के साथ वहां पहुंच गया. उन्हें देख बुलेट सवार आरोपी मौके से भाग गए. 

पीड़िता ने घटना का एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें वो घबराई हुई दिख रही है. 43 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे से दो युवक बाइक पर उनका पीछे कर रहे हैं. लड़की कहती है, 

ये क्या पागल हो गए हैं. भईया...अरे मुझे क्यों मार रहा है...एक्सीडेंट होगा मनु (साथ में स्कूटी सवार) ये कैसे लोग हैं. भईया. रुक जा प्लीज. ये मार रहा है. रोक दें प्लीज. रोक दें.

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दैनिक भास्कर से बात करते हुए SP सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली थी. वीडियो में दो युवक युवती के साथ बदसलूकी करते और अश्लील टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं. युवकों ने युवती को धक्का भी दिया था. जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों की पहचान अजय फर्त्याल (31) और अजय सिंह धापा के रूप में हुई हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

वीडियो: ‘धुरंधर 2’ पर बंटा इंटरनेट, किसी के लिए पीक सिनेमा तो किसी के लिए प्रोपगैंडा

Advertisement

Advertisement

()