The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Gurugram: 3-year old girl raped and murdered accused arrested

गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, CCTV में आरोपी बहलाकर ले जाता दिखा

Gurugram girl rape: बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. काफी देर बाद तक भी वो घर नहीं आई और ना ही गली में दिखी तो परिवार ने पुलिस को गुमशुदी की सूचना दी. पुलिस ने बताया कि बच्ची के परिवार का आरोप था कि उनकी बिल्डिंग में रहने वाला पड़ोसी शिवनाथ बच्ची को बहलाकर अपने साथ कहीं ले गया है.

Advertisement
pic
20 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 20 फ़रवरी 2026, 06:36 PM IST)
Gurugram girl rape
CCTV फुटेज में बच्ची को ले जाता दिख रहा आरोपी. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हरियाणा के गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची के बलात्कार और हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. CCTV फुटेज में आरोपी को बच्ची को ले जाते हुए देखा गया है. फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोप के खिलाफ कार्रवाई की. जांच में पता चला कि पकड़े जाने के डर से आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची की हत्या कर दी और उसके शव को मिट्टी में दफना दिया. आरोपी का नाम शिवनाथ बताया गया है.

घटना 19 फरवरी की शाम करीब 7 बजे हुई. इंडिया टुडे से जुड़े नीरज वशिष्ठ की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. काफी देर बाद तक भी वो घर नहीं आई और ना ही गली में दिखी तो परिवार ने पुलिस को गुमशुदी की सूचना दी. पुलिस ने बताया कि बच्ची के परिवार का आरोप था कि उनकी बिल्डिंग में रहने वाला पड़ोसी शिवनाथ बच्ची को बहलाकर अपने साथ कहीं ले गया है.

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की. घर के आसपास लगे CCTV कैमरा को खंगाला. उसमें दिखा कि एक व्यक्ति बच्ची को अपने साथ ले जा रहा है. कैमरा में दिखने वाला व्यक्ति उनका पड़ोसी शिवनाथ ही निकला.

पुलिस ने 25 वर्षीय शिवनाथ को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो बच्ची को 4 किलोमीटर दूर ले गया था. पकड़े जाने के डर से उसने रेप के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी. फिर वहीं एक गड्ढे खोदकर उसे दफना दिया. 

पुलिस PRO संदीप कुमार ने बताया,

“परिवार ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया था कि वो उनकी बेटी को बहला कर कहीं ले गया है. पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव गड्ढे से बरामद किया गया.”

पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. आरोपी शिवनाथ से पूछताछ चल रही है. अभी तक की पड़ताल में पता चला है कि वो बिहार के सुपौल के रहने वाला है और किसी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में काम करता है.

वीडियो: पुलिस ने सोनम वांगचुक के किस भाषण का थंबनेल दिखाया था?

Advertisement

Advertisement

()