The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Gujarat Surat Restaurant Owner Honey Trap Suicide Case Extortion of Lakhs Rupees

महिला ने रेस्टोरेंट मालिक को हनी ट्रैप में फंसा वसूले लाखों, परेशान हो शख्स ने दे दी जान

Surat Restaurant Owner Honey Trap: आत्महत्या से पहले रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि दो महिलाओं ने मिलकर उनको हनी ट्रैप में फंसाया. उन्होंने दो पुरुषों का भी जिक्र किया. आरोप लगाया कि उनसे लाखों रुपये वसूले गए.

Advertisement
Surat Restaurant Honey Trap
मृतक 'योगेश भाई'. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
pic
संजय सिंह राठौर
font-size
Small
Medium
Large
9 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 02:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पिछले दिनों गुजरात के सूरत के कामरेज इलाके से गुजरने वाली तापी नदी से एक शव बरामद हुआ. पता चला कि वो शव 'योगेश भाई' नाम के व्यक्ति का है. योगेश वराछा इलाके में ‘गिरिराज’ नाम के एक रेस्टोरेंट के मालिक (Surat Restaurant Owner Suicide) थे. उनकी पत्नी ने योगेश के मोबाइल में एक वीडियो देखा, जो उनका आखिरी वीडियो था. इसके बाद योगेश की पत्नी वारछा पुलिस थाने पहुंचीं. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति ने आत्महत्या की है और इसका सबूत उस फोन में है.

दरअसल, योगेश ने उस वीडियो में अपने रेस्टोरेंट में काम करने वाली एक महिला के साथ तीन अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि उनके लिए काम करने वाली एक महिला ने उनको “हनी ट्रैप” में फंसाया और फिर ब्लैकमेल करके लाखों रुपये वसूले. योगेश ने कहा था,

Embed

ये भी पढ़ें: साल 2024 का सबसे बड़ा स्कैम, जिसने बड़े से बड़े यूट्यूबर को 'हनी-ट्रैप' कर दिया

योगेश की पत्नी ने इस मामले में रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला और उनकी जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. FIR में दो अन्य पुरूषों को भी आरोपी बनाया गया है. मृतक योगेश ने कहा था,

Embed

सूरत पुलिस के ACP पीके पटेल ने बताया है कि एक्सटॉर्शन एक्ट (जबरदस्ती वसूली) और अन्य धाराओं के तहत इस मामले को दर्ज किया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

वीडियो: पाकिस्तानी एजेंट के हनी ट्रैप में फंसे DRDO साइंटिस्ट, मिसाइल-ड्रोन की खुफिया जानकारी वॉट्सऐप कर दी

Advertisement

Advertisement

()