The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Gujarat surat a student accident death collide with bus while overtaking

स्कूटी सवार छात्र ने बस ओवरटेक करने की कोशिश की, उसी के नीचे दबकर मौत हो गई

जश बुंदेला सूरत के जे. जेड शाह कॉलेज में BCA सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था. 9 फरवरी को शाम करीब 4 बजे वो कॉलेज से छुट्टी के बाद अपनी मोपेड से घर लौट रहा था. इसी दौरान एक बस को ओवरटेक करने के प्रयास में वह दुर्घटना का शिकार हो गया.

Advertisement
pic
10 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 10 फ़रवरी 2026, 11:39 PM IST)
Gujarat surat a student accident death
गुजरात के सूरत में रोड एक्सीडेंट में जश बुंदेला की मौत हो गई. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात के सूरत में एक सड़क हादसे में 20 साल के एक युवक की मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि युवक बाईं तरफ से तेजी से बस को ओवरटेक करने की कोशिश में दुर्घटना का शिकार हो गया. युवक का नाम जश बुंदेला बताया जा रहा है. 

जश बुंदेला सूरत के जे. जेड शाह कॉलेज में BCA सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था. 9 फरवरी को शाम करीब 4 बजे वो कॉलेज से छुट्टी के बाद अपनी मोपेड से घर लौट रहा था. सूरत के वस्तादेवड़ी रोड पर सहन रेजिडेंसी के सामने उसने अपने से आगे चल रही एक GSRTC की वोल्वो बस को बाईं ओर से ओवरटेक करने की कोशिश की. लेकिन तभी सामने से एक बाइक आ गई. टक्कर से बचने के लिए जश ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके चलते उसका संतुलन बिगड़ गया. उसकी गाड़ी नीचे गिर गई और वह फिसलता हुआ बस के पिछले टायर के नीचे आ गया.

इस हादसे में जश बुरी तरह से घायल हो गया. स्थानीय और घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी. घायल अवस्था में उसे स्मीमेर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें - कानपुर की VIP रोड पर बेकाबू लेम्बोर्गिनी, ऑटो और बाइक को रौंदा, 6 घायल

जश बुंदेला सूरत के जहांगीराबाद कैनाल रोड स्थित श्रीकॉन विंग्स में रहता था. उसके पिता गिरीशभाई बुंदेला एक सिक्योरिटी सुपरवाइजर हैं. जश अपने माता पिता का इकलौता संतान था.

सूरत के कतारगाम पुलिस थाने ने इस मामले में FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही पुलिस ने ओवरटेक करते समय सड़क पर सावधानी बरतने और ओवरटेक करते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील जारी की है.

वीडियो: गुजरात: बैन के बावजूद कारोबारी के बर्थडे पर शराब पार्टी हुई, बेटे ने पुलिस पर हमला कर दिया

Advertisement

Advertisement

()