242 लोगों के साथ उड़ा था Air India का प्लेन, दोपहर 2 बजे हुआ क्रैश, विमान रिहायशी इलाके में गिरा
Ahmedabad Plane Crash: Air India का एक पैसेंजर विमान मेघानीनगर इलाके में उड़ान भरते समय क्रैश हो गया. यह दुर्घटना दोपहर 2 बजे के आसपास हुई जब प्लेन लंदन के लिए रवाना हो रहा था. प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे जिसमें 230 पैसेंजर्स, 2 पायलट सहित 12 क्रू मेंबर शामिल हैं.

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया (Air India) का एक प्लेन क्रैश (Ahmadabad Plane Crash) हुआ है. जानकारी मिली है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक पैसेंजर विमान टेक ऑफ के दौरान शहर के मेघानीनगर इलाके में क्रैश हो गया. क्रैश के बाद आसमान में दूर तक बहुत सारा धुआं देखा गया. स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है. फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर प्लेन लंदन के लिए टेक ऑफ किया था. इस दौरान ही हादसा हुआ. यह भी जानकारी है कि यह 11 साल पुराना Boeing 787-8 Dreamliner विमान है. प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे जिसमें 230 पैसेंजर्स, 2 पायलट सहित 12 क्रू मेंबर शामिल हैं.
राहत और बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. वहीं NDRF की 4 टीमों को अहमदाबाद के लिए रवाना कर दिया गया है. गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल से फोन पर बात करके हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.
Ahmedabad Plane Crash पर DGCA का बयानDGCA ने कहा है,
घटना के कई वीडियो सामने आए हैं.
Air India ने जारी किया बयानएयर इंडिया के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने लिखा है,
सीएम भूपेंद्र पटेल का भी बयान आयागुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक्स पर लिखा है,
पुलिस ने क्या कहा है?पुलिस ने कहा है कि 12 जून, गुरुवार को दोपहर में अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने कहा है कि विमान क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया कि एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: मेघालय पुलिस के नए खुलासे, सोनम और राजा के भाइयों ने साथ में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

.webp?width=60)


