The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Gujarat Man gay date argument strangled Chhota Udepur

खेत में मिले समलैंगिक दोस्त, दोनों में अचानक ऐसी बहस शुरू हुई, एक ने दूसरे की जान ले ली

Gujarat News: पुलिस के मुताबिक जनवरी 2025 में ही दोनों के बीच समलैंगिक संबंध बने थे. लेकिन अगली बार जब वो दोनों खेत में गए, तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया. क्या है पूरा मामला?

Advertisement
Man strangled after argument gay date
'गे डेट' के दौरान ये घटना हुई. (प्रतीकात्मक तस्वीर - PTI)
pic
हरीश
18 जनवरी 2025 (Updated: 18 जनवरी 2025, 10:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गुजरात के छोटा उदयपुर ज़िले में दो समलैंगिक दोस्तों में डेट के दौरान तीखी बहस हो गई. आरोप है कि इस बहस के दौरान एक आदमी ने दूसरे की हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को गिरफ़्तार कर उसे 2 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. उस पर हत्या के साथ लूट का भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही दोनों ‘समलैंगिक संबंध’ या ‘गे संबंध’ में आए थे.

स्थानीय कावंत थाने के पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को मामले की जानकारी दी है. इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़, अधिकारियों ने बताया कि 14 जनवरी को जामली गांव के एक खेत में शव मिला था. शव की पहचान 27 साल के बंसिंह खजूरिया राठवा नाम के व्यक्ति के रूप में हुई. 

शुरुआती जांच के बाद, 16 जनवरी को मामले में 30 साल के साबुत कर्षण राठवा नाम के व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया. इसके बाद उसे स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी को 2 दिन के लिए पुलिस हिरासत में सौंपा था. अधिकारियों के मुताबिक़, दोनों सड़क किनारे एक सुनसान जगह पर गए थे. दोनों कथित तौर पर यहां शारीरिक संबंध बनाने गए थे. 

पुलिस के मुताबिक जनवरी 2025 में ही दोनों के पहली बार समलैंगिक संबंध बने थे. लेकिन जब वो खेत में गए, तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. कांवत पुलिस इंस्पेक्टर बीएस चौहान ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,

बंसिंह, रायसिंहपुरा गांव का रहने वाला था. जबकि साबुत, बैदिया गांव का रहने वाला था. मृतक का शव मिलने के बाद, हमने अलग-अलग जगहों के CCTV फ़ुटेज की जांच की. इस दौरान 14 जनवरी को मृतक, आरोपी के साथ मोटर साइकिल पर खंतियावंत इलाक़े की तरफ़ जाते हुए दिखा. हमने फ़ुटेज से साबुत की पहचान की और उसे पूछताछ के लिए बुलाया.

ये भी पढ़ें - नितिन गडकरी ने लिव इन रिलेशन और समलैंगिक शादी को बताया 'गलत'

इंस्पेक्टर बीएस चौहान ने आगे बताया कि शुरुआत में साबुत ने घटनास्थल पर अपनी मौजूदगी से इनकार किया. लेकिन बाद में जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि दोनों की पहली मुलाक़ात घटना से करीब एक हफ़्ते पहले कावंत में हुई थी. साबुत ने बताया कि 14 जनवरी को मुलाक़ात के दौरान दोनों में बहस हुई. जिसके बाद उसने मफ़लर के सहारे बंसिंह की हत्या कर दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी साबुत ने मृतक का मोबाइल फ़ोन छीन लिया और सिम कार्ड भी नष्ट कर दिया. उसने विक्टिम के चांदी के कंगन चुराने की कोशिश भी की थी. लेकिन उन्हें विक्टिम के हाथ से निकाल नहीं पाया था. पुलिस ने आगे बताया कि आगे के लिए भी साबुत की पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी. पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि बंसिंह के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं. वहीं, आरोपी साबुत भी शादीशुदा है.

वीडियो: लूट, हत्या, अप्राकृतिक सेक्स… 18 महीनों में 11 लोगों का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

Advertisement

()