The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Greater Noida Shahberi Furniture Market fire video uttar pradesh

ग्रेटर नोएडा की शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Greater Noida Fire: फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि Shahberi Furniture Market में आग से 8 दुकानें जल गईं. लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Advertisement
pic
16 मई 2026 (अपडेटेड: 16 मई 2026, 11:00 AM IST)
Greater Noida massive fire
आग की लपटें आसमान में कई मीटर तक उठ रही थीं. (फोटो: ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की एक फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार, 15 मई की शाम भीषण आग लग गई. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग से 8 दुकानों जल गई हैं. आग इतनी भीषण थी कि पड़ोसी जिले गाजियाबाद से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं. तब जाकर आग पर काबू पाया गया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने का शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ग्रेटर नोएडा में बिसरख थाना क्षेत्र की शाहबेरी फर्नीचर मार्केट की है. आग की वजह से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है. आस-पास के इलाकों से मिले विजुअल्स में देखा जा सकता है कि आग की लपटें आसमान में कई मीटर तक उठ रही थीं. भीषण आग की रोशनी आस-पास के पूरे इलाके में छा गई और हवा में चारों ओर घना धुआं फैल गया.

चीफ फायर ऑफिसर (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया, 

"हमें जानकारी मिली कि ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग लग गई है... गाजियाबाद से भी गाड़ियां बुलाई गई थीं… एक प्लास्टिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगनी शुरू हुई, जो बाकी दुकानों में भी फैल गई… कुछ रिहायशी इलाकों को खाली कराया गया है… आग पर काबू पा लिया गया है... इस घटना में लगभग आठ दुकानें जली हैं और लगभग 15 दुकानों को बचा लिया गया है… किसी के घायल होने या किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है."

दिल्ली के शाहदरा इलाके में लगी आग

15 मई को ही दिल्ली के शाहदरा इलाके से भी आग लग गई. इस आग में कम से कम 10 कारें और दो स्कूटर जलकर खाक हो गए. यह आग दिन में दिल्ली नगर निगम (MCD) की एक पार्किंग में लगी थी. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की 4 मंजिला इमारत में आग लगी, छत की तरफ दौड़े लोग, लेकिन ताला बंद था, 9 की मौत

फायर ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया, 

“MCD पार्किंग में आग लग गई है. 10 कारें और 2 स्कूटर जल गए हैं. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.” 

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से घना काला धुआं निकल रहा था. जल्द ही यह धुआं एक बड़ी आग में बदल गया और वहां खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

वीडियो: दिल्ली के विवेक विहार आग मामले में लोगों ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()