The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • greater noida man shot dead attackers murder accused

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Greater Noida Man Shot Dead: ईकोटेक फर्स्ट थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में ये घटना हुई. आरोप है कि तीन हमलावरों ने दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग की. गोलीबारी में नितिन नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Advertisement
pic
pic
मौ. जिशान
| अरविंद ओझा
24 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 03:34 PM IST)
Greater Noida, Greater Noida Murder, Murder, Noida Murder, Greater Noida news, Noida news
नितिन पर दिनदहाड़े गोली चलाने का वीडियो CCTV में कैद. (ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Greater Noida Firing: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना मंगलवार, 24 फरवरी को ईकोटेक फर्स्ट थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में हुई. आरोप है कि तीन हमलावरों ने दिन-दहाड़े एक युवक पर फायरिंग की. गोलीबारी में नितिन नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही थाना ईकोटेक फर्स्ट पुलिस टीम मौके पर पहुंची. एडिशनल डिप्टी पुलिस कमिश्नर (ADCP) सुधीर कुमार ने भी मौका-ए-वारदात का मुआयना किया. इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, ADCP सुधीर कुमार ने कहा,

"आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को थाना ईकोटेक के ग्राम लुक्सर में एक व्यक्ति नितिन के ऊपर गांव के लोगों ने पुरानी बातों को लेकर फायरिंग की जिसमें नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी दुखद मृत्यु हो गई. इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है."

 

ADCP सुधीर कुमार ने बताया कि नितिन की गांव के कुछ लोगों के साथ रंजिश चल रही थी. पुरानी रंजिश के चलते सचिन और उसके साथियों ने नितिन को निशाना बनाया और फायरिंग कर दी. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. इसमें आरोपी एक युवक को पकड़कर गोली मारते नजर आते हैं.

Greater Noida Murder
महिला पर बंदूक तानता हमलावर. (ITG)

CCTV में दिखता है कि एक आरोपी दरवाजे पर खड़ी महिला पर बंदूक तान देता है, लेकिन फायर नहीं करता. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है और अब तक दो आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.

वीडियो: एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, आर्मी डॉग 'टायसन' ने गोली खाकर आतंकियों को पकड़वाया!

Advertisement

Advertisement

()