AQI 400 के पारः दिल्ली में हवा इतनी खराब हुई, एक ही दिन में GRAP-3 और 4 दोनों लगाने पड़े
दिल्ली में हवा खराब होने के बाद GRAP-4 भी लागू कर दिया गया है. यह फैसला GRAP-3 लागू करने के कुछ घंटों बाद ही लिया गया है. इसके तहत कई सारे प्रतिबंध लगाए गए हैं.
.webp?width=210)
दिल्ली में हवा खराब होने के बाद GRAP-4 भी लागू कर दिया गया है. ये फैसला 13 दिसंबर, शनिवार को GRAP-3 लागू होने के कुछ घंटों बाद लिया गया है. कारण बताया गया कि इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की हवा और खराब हो, सख्त प्रतिबंध लगाने की जरूरत है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बताया कि उसकी GRAP सब-कमेटी ने दिल्ली के हालात को देखते हुए तुरंत स्टेज-4 यानी ‘सीवियर+’ के सभी नियम लागू करने का फैसला किया है.
आयोग ने कहा कि हवा की मौजूदा हालत और आगे और खराब होने से रोकने के लिए GRAP के स्टेज-4 के तहत सभी कदम तुरंत पूरे NCR में लागू किए जा रहे हैं. टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, ये प्रतिबंध लागू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में इन चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैः
GRAP-4 में इन चीजों की इजाजत होगीः
दिल्ली में हवा बेहद खराबये प्रतिबंध शनिवार 13 दिसंबर को तब लागू किए गए हैं, जब राजधानी दिल्ली की हवा असामान्य रूप से बिगड़ गई और ‘सीवियर’ कैटिगरी में पहुंच गई. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार, 12 दिसंबर की शाम को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 349 था, जो रात भर में तेजी से बढ़कर शनिवार, 13 दिसंबर की सुबह 401 पहुंच गया. इसकी वजह धीमी हवा और वातावरण का स्थिर रहना बताया गया है.
शनिवार, 13 दिसंबर की सुबह से ही राजधानी में घना स्मॉग छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई और लोगों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई. दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी हालात खराब रहे. नोएडा के कई सेक्टरों में AQI 448 तक पहुंच गया.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के नियमों के मुताबिक, 401 से 500 के बीच AQI को ‘सीवियर’ माना जाता है, जो खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है.
ऐसे हालात में प्रशासन ने सभी एजेंसियों को GRAP के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं.
वीडियो: नेतानगरी: राहुल-अडानी पार्टी में एक साथ? पीएम मोदी ने सांसदों को क्या सलाह दे डाली?

.webp?width=60)

