The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Grandfather threw granddaughter in front of JCB bulldozer video goes viral Rewari Haryana land levelling

बहू से छीनकर दादा ने डेढ़ साल की पोती को JCB के आगे फेंका, वीडियो वायरल

Rewari JCB Action: वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स अपनी पोती को बहू की गोद से छीनने की कोशिश कर रहा है. वो उसे बचाने की बहुत कोशिश करती है, लेकिन शख्स पोती को छीनकर JCB मशीन के पास चला जाता है.

Advertisement
JCB Machine Rewari, Rewari, Rewari news, haryana, Rewari haryana, haryana news, Rewari Dahini JCB Incident, JCB, JCB machine, JCB action, bulldozer
JCB पर पोती को फेंकने का वीडियो रिकॉर्ड हुआ. (ITG)
pic
देशराज सिंह चौहान
font-size
Small
Medium
Large
21 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 21 फ़रवरी 2026, 01:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Man Throws Granddaughter on JCB: जब एक शख्स को JCB मशीन की कार्रवाई का विरोध करने का कोई और तरीका नहीं मिला, तो उसने अपनी ही पोती को JCB के आगे फेंक दिया. यह घटना हरियाणा के रेवाड़ी जिले के डहीना इलाके में हुई. ढाणी ठेठरबाध गांव में पंचायत की जमीन को लेकर विवाद था. इसी विवाद के बीच इस शख्स ने यह कदम उठाया.

इंडिया टुडे से जुड़े देशराज सिंह चौहान की रिपोर्ट के मुताबिक, पंचायत JCB मशीन से जमीन को समतल कर रही थी, तभी एक शख्स ने विरोध करना शुरू कर दिया. उसने JCB कार्रवाई को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ. फिर उसने अपनी डेढ़ साल की मासूम पोती पर कोई रहम ना दिखाते हुए उसे JCB मशीन पर फेंक दिया.

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना 17 फरवरी की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है. पंचायत प्रतिनिधि सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को ग्राम पंचायत काम करवा रही थी, तभी उदय सिंह और उसकी बहू नीतू आकर काम रुकवाने लगे.

सुरेंद्र की शिकायत के मुताबिक, उदय ने उनकी डेढ़ साल की पोती को अपनी बहू नीतू से जबरदस्ती छीन लिया और उसे 'पूरे जोर' से JCB की आगे वाली नुकीली बकेट पर फेंक दिया. मौके पर मौजूद लोग यह नजारा देखकर हैरान रह जाते हैं. वीडियो में एक व्यक्ति पूछता है कि क्या सब कुछ रिकॉर्ड किया गया था. जवाब 'हां' में मिलता है. फिर बच्ची की मेडिकल जांच कराने की बात कही जाती है.

सुरेंद्र सिंह ने मांग की है कि उदय सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में FIR दर्ज की जाए. पुलिस का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है और वे जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. गांव वालों के मुताबिक, जमीन को पहले ही अतिक्रमण मुक्त कराया गया था.

वीडियो: लखनऊ के एरा हॉस्पिटल के बाहर वकील को पीटने वाले गार्ड्स के खिलाफ केस दर्ज

Advertisement

Advertisement

()